नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
लिटिल फ्लावर स्कूल में हिंदू विद्यार्थी का तिलक मिटाने पर हंगामा, बजरंग दल ने किया स्कूल का घेराव – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

लिटिल फ्लावर स्कूल में हिंदू विद्यार्थी का तिलक मिटाने पर हंगामा, बजरंग दल ने किया स्कूल का घेराव


WhatsApp Icon

26/09/2025 7:22 PM Total Views: 363381

प्रिंसिपल ने गलती स्वीकार करते हुए, बच्चे को माथे पर तिलक लगाकर मांगी माफी!

सारनी। पाथाखेड़ा बस स्टैंड के पास स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में नवरात्रि के दौरान एक हिंदू विद्यार्थी के माथे से तिलक मिटाने की घटना सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए स्कूल का घेराव किया। इस घटना से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कृत्य को हिंदू धर्म और संस्कृति का अपमान बताया।

सूचना मिलते ही विहिप बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख विजय पटने, प्रखंड संयोजक निशांत भंडारे और प्रखंड अध्यक्ष राणा राजपूत मय टीम के साथ तत्काल स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया और स्कूल परिसर में नारेबाज़ी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव भी समय पर स्कूल में मौजूद रहे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रिंसिपल ने मांगी माफी, तिलक लगाकर किया स्वागत:

घटना के बाद, स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रिंसिपल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए, उक्त हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाकर माफी मांगी। इस मौके पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता अंजनी सिंह और पाथाखेड़ा शिवालय के व्यवस्थापक राकेश बारंगे भी मौजूद रहे। इन सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे “कट्टरवादी मिशनरी संरक्षण में चलाए जा रहे स्कूल” की करतूत बताया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पूर्व में भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं:

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी इस स्कूल से ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसमें किसी बच्चे के हाथ का कलावा काटे जाने की बात सामने आई थी। आज तिलक मिटाने की घटना के बाद, बजरंग दल ने स्पष्ट किया है कि वे ऐसे स्कूलों का कड़ा विरोध करेंगे।

हिंदू परंपराओं का अपमान:

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि घर से निकलते समय हिंदू परंपरा के अनुसार बच्चों को तिलक लगाना और कुछ मीठा खिलाना एक शुभ शगुन माना जाता है। तिलक मिटाना सिर्फ एक बच्चे के माथे से रंग हटाना नहीं, बल्कि यह हिंदू संस्कृति और धर्म का अपमान है। उन्होंने चिंता जताई कि जब ऐसे स्कूलों में हमारे बच्चे पढ़ते हैं, तो उनका भविष्य खतरे में दिखता है।

माता-पिता से विरोध की अपील:

सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता से इस गलती को छोटा न समझने और आगामी पेरेंट्स मीटिंग में इसका पुरजोर विरोध करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि अभिभावक आज खड़े नहीं होंगे, तो कब खड़े होंगे।

पुलिस प्रशासन की चेतावनी और बजरंग दल की चेतावनी:

पुलिस प्रशासन ने स्कूल प्रिंसिपल को कड़ी समझाइश दी है कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। वहीं, बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई घटना होती है, तो वे स्वयं स्कूल में ताला लगा देंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031