नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कब तक धोखा देंगे सारणी की जनता को विधायक योगेश पंडाग्रे? बीजेपी विधायक पर यूथ कांग्रेस का करारा हमला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कब तक धोखा देंगे सारणी की जनता को विधायक योगेश पंडाग्रे? बीजेपी विधायक पर यूथ कांग्रेस का करारा हमला


WhatsApp Icon

26/09/2025 12:00 AM Total Views: 419485

जनता का समाधान छोड़ “जश्न बनानेवाले विधायक जी” अब तो लॉलीपॉप मत फेंको – किरण झारबड़े

भूषण कांति का बड़ा बयान – “विकास केवल खबरों में, हकीकत धुंध में”

सारनी। नगर में इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल ग़र्मा रही है। भाजपा सरकार के राज में क्षेत्र की जनता को रोजगार का अभाव और क्षेत्र में नई इकाई स्थापित को लेकर भाजपा सरकार द्वारा कई बार किए हुए झूठे वादे को लेकर कांग्रेसी अब भड़क चुके है। जिस पर मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूषण कांति ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 13 वर्षों से केवल वादों का पुलिंदा खोल रही है, जबकि धरातल पर परिणाम शून्य हैं।

भूषण कांति,
कांग्रेस प्रदेश सचिव

भूषण कांति ने बताया कि वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में सारनी में 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई स्थापित करने की प्रशासनिक स्वीकृति 30 अक्टूबर को मंत्रालय स्तर पर दी गई थी। इसके बाद परियोजना निर्माण के लिए लगभग 11,678 करोड़ की राशि कैबिनेट से मंजूर भी हो चुकी है, लेकिन 13 वर्षों बाद भी यह इकाई धरातल पर कहीं दिखाई नहीं देती।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कांति ने सवाल उठाया कि आखिर यह परियोजना कब शुरू होगी? उन्होंने कहा, 

भाजपा के विधायक डॉ. योगेश पंडागरे सात वर्षों से विकास का दावा कर रहे हैं, परंतु उनके हर प्रयास केवल अखबारों और न्यूज़ चैनलों की सुर्खियों तक सीमित हैं। जनता को यह बताया जाए कि सारनी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना आखिर कब हकीकत बनेगी।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भूषण कांति ने भाजपा नेताओं से यह स्पष्ट करने की मांग की कि उनके द्वारा पेश किए जा रहे विकास मॉडल की असली तस्वीर जनता कब देखेगी और इसकी कोई निश्चित तिथि क्यों नहीं बताई जाती।

“पहले समस्या लाओ, फिर बेवकूफी भरी समाधान बताओ” — किरण झारबडे़ 

किरण झरवाडे,
कांग्रेस पार्षद वार्ड क्रं– 4

कांग्रेसी पार्षद किरण झारबडे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी सरकार है जो समस्या भी खुद ही लाती है और समाधान भी खुद ही बताती है।

जनता को परेशान करना भाजपा की राजनीतिक रणनीति

पार्षद झारबडे ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य जनता को पहले परेशान करना और फिर उनके लिए बेवकूफी भरे समाधान सामने लाना एक राजनीतिक रणनीति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को पहले मुश्किल में डालती है और फिर दिखावटी समाधान पेश करके अपनी वाहवाही लूटने का प्रयास करती है।

जनता को समझनी होगी भाजपा की चाल

पार्षद झारबडे ने जनता से अपील की है कि वे भाजपा की इस चाल को समझें और उनके झूठे वादों और दिखावटी समाधानों में न आएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करने में विफल रही है और केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

हेमंत धोटे का हमला – “कागज़ी विकास से जनता परेशान”

हेमंत धोटे,
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सारनी यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सारनी में 98 एकड़ क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री स्थापित करने का सपना दिखाया था। अखबारों में इस परियोजना को लेकर बवंडर मचाया गया, लेकिन आज तक फैक्ट्री का नामोनिशान तक दिखाई नहीं दे रहा।

धोटे ने आगे कहा कि ग्राम पंचायत सूखाढाना में 25 एकड़ क्षेत्रफल में ₹11 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का दावा किया गया। इस क्षेत्र में भवन, बिजली, पानी की टंकी और सड़क निर्माण का काम तो कागज़ों पर पूरा दिखाया जा चुका है, परंतु आज तक वहां बिजली नहीं पहुंची और मुख्य मार्ग से सड़क जुड़ नहीं पाई।

हेमंत धोटे ने कटाक्ष करते हुए कहा…!

भाजपा नेताओं ने विकास के नाम पर केवल दिखावटी योजनाएं बनाईं। जनता को उद्योगों का सपना दिखाया, लेकिन धरातल पर केवल अधूरी परियोजनाएं छोड़ दीं। सारनी के मतदाताओं में अब असमंजस और रोष की स्थिति बनी हुई है।”

जनता को जवाब देना होगा – यूथ कांग्रेस

भूषण कांति और हेमंत धोटे दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि सारनी की जनता अब भाजपा के कागज़ी विकास को समझ चुकी है। भाजपा नेताओं को यह बताना होगा कि जिन योजनाओं को अखबारों और न्यूज़ चैनलों पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, वे वास्तव में कब तक जमीन पर उतरेंगी।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा—

अब समय आ गया है कि भाजपा अपने वादों का हिसाब दे। जनता को केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस विकास चाहिए।”

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930