नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान, वनकर्मियों को दी अहम जानकारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान, वनकर्मियों को दी अहम जानकारी


WhatsApp Icon

16/09/2025 7:33 PM Total Views: 463178

बैतूल। बैतूल जिले में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को वन विद्यालय बैतूल में प्रशिक्षण ले रहे नवीन वनकर्मियों के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

नवीन वनकर्मियों को साइबर अपराधों की दी जानकारी

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल की साइबर शाखा से उप निरीक्षक नवीन सोनकर और आरक्षक दीपेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और उनके प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

विस्तार से दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान नवीनतम साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली, अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस सत्र में उपस्थित 94 वनरक्षकों को ऑनलाइन वित्तीय ठगी, एटीएम और बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया पर हो रहे अपराध, फिशिंग, पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने की तकनीकें और व्यक्तिगत डाटा सुरक्षा से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

संदिग्ध लिंक और कॉल से रहें सावधान

सत्र में यह भी बताया गया कि संदिग्ध लिंक, कॉल अथवा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए संदेश पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। पुलिस ने यह भी कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करना है उद्देश्य

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में आयोजित ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क करना और समाज में सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करना है।

नागरिकों से अपील

सभी नागरिकों से अपील है कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें, अपनी निजी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि आप किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं या होने की आशंका है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। आपकी त्वरित सूचना से अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही संभव हो पाती है। – साइबर सेल बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930