नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
प्रकाश डहेरिया को बैतूल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, समाजजनों में हर्ष – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

प्रकाश डहेरिया को बैतूल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, समाजजनों में हर्ष


WhatsApp Icon

15/09/2025 4:25 PM Total Views: 461140

सारनी। मेहरा डेहरिया समाज समिति में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भट्ट की अनुशंसा, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक नागले और प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर बरदे की सहमति पर, जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने सारणी निवासी समाज के सक्रिय कार्यकर्ता प्रकाश डहेरिया को बैतूल जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रकाश डहेरिया, जो घोड़ाडोंगरी ब्लॉक, सारणी के निवासी हैं, समाज के एक ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी से जिले में समाज के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

समाजजनों ने दी बधाई, आभार व्यक्त किया

प्रकाश डहेरिया की जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पर जिलेभर के समाजजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार नागले, मुकेश उपराले, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्र किशोर बेले, जितेंद्र बेले, शक्ति बेले, ज्योति नागले, हेमराज नागले, शक्ति बेले, राकेश डहेरिया, संगीता डहेरिया, सी एम बेले, शिव करछले, योगेश बर्डे, कपूर चंद गांठें, भावराव नागले, पिनटिश नागले, संजय जगदेव, संजीव अपराले सहित अनेक सामाजिक अग्रणियों और सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह नियुक्ति मेहरा डेहरिया समाज समिति के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का एक अहम हिस्सा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930