नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नवागत एसपी वीरेंद्र जैन ने किया थाने का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर व्यवहार पर जोर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नवागत एसपी वीरेंद्र जैन ने किया थाने का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर व्यवहार पर जोर


WhatsApp Icon

15/09/2025 4:21 PM Total Views: 463207

सारणी। बैतूल जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीरेंद्र जैन ने रविवार दोपहर सारणी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए।

एसपी वीरेंद्र जैन के थाने पहुंचने पर सारणी एसडीओपी प्रियंका करचाम और थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण, महिला अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

एसपी ने सबसे पहले थाने में स्थित महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और उपस्थित महिला एसआई को महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी ली और उन्हें इस तरह के मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिसकर्मियों को जनता से अच्छा व्यवहार करने की सलाह

एसपी ने थाने के सभी स्टाफ से परिचय कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें अच्छे से काम करने की समझाइश दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से अच्छा व्यवहार रखने, उनके प्रति सद्भावना बनाए रखने और उनसे दुर्भावना न रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बनना बहुत जरूरी है।

टीम वर्क पर जोर, हर संभव मदद का वादा

एसपी ने पुलिसकर्मियों को टीम वर्क में काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी परेशानी आने पर वे उन्हें बताएं, वे 24 घंटे उनके लिए उपलब्ध हैं।

अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: एसपी

एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

थाने का मुआयना

इसके बाद एसपी ने हवालात, शस्त्रागार रूम और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी के चेम्बर में जाकर क्षेत्र और अपराधों की जानकारी लेकर समीक्षा की।

समीक्षा बैठक

एसपी ने करीब आधा घंटे थाने में रुककर यहां के क्षेत्र और अपराधों की जानकारी लेकर समीक्षा की। इसके बाद वे बैतूल के लिए रवाना हो गए।

एसपी के इस औचक निरीक्षण से थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने काम में और अधिक तत्परता लाने का संकल्प लिया। ऐसा माना जा रहा है। एसपी के इस दौरे से जनता में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930