नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल-सारणी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इंजीनियर की मौत, परिवार में मातम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल-सारणी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इंजीनियर की मौत, परिवार में मातम


WhatsApp Icon

11/09/2025 12:55 PM Total Views: 463195

सारणी। बैतूल-सारणी मार्ग पर घोड़ाडोंगरी टोल प्लाजा के पास एक हृदयविदारक दुर्घटना में 35 वर्षीय इंजीनियर राहुल चंदेलकर की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को हुआ।

राहुल चंदेलकर अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी टोल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

टोल कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल, बैतूल में तोड़ा दम
हादसे के बाद टोल कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया। घोड़ाडोंगरी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सिस्को कंपनी में थे कार्यरत
राहुल सिस्को कंपनी में एटीएम कस्टोडियन के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल वे प्राइवेट जॉब कर रहे थे। वे अविवाहित थे और दो भाइयों में छोटे थे।

परिजनों को देर रात मिली सूचना
रात करीब 1 बजे परिजनों को अस्पताल से दुर्घटना की सूचना दी गई। राहुल को छाती में गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।

पुलिस ने शुरू की जांच
जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले की मर्ग डायरी रानीपुर पुलिस को भेजी जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

परिवार में शोक की लहर
राहुल चंदेलकर की असामयिक मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके माता-पिता और भाई गहरे सदमे में हैं। पूरे इलाके में गम का माहौल है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930