नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भड़ंगा नदी में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई तीन युवकों की जान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भड़ंगा नदी में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई तीन युवकों की जान


WhatsApp Icon

20/08/2025 8:58 AM Total Views: 463220

बैतूल/चोपना: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के चोपना क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई। ग्राम बटकीडोह और नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में पलट गई, जिसमें सवार पांच युवकों में से तीन नदी के बीचों-बीच फंस गए। चोपना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों की जान बचाई।

सोमवार 19 अगस्त की रात्रि करीब 01 बजे डायल-100 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बटकीडोह एवं नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में पलट गई है। सूचना के अनुसार, ट्रैक्टर में कुल 05 युवक सवार थे, जिनमें से 02 युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 03 युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीचों-बीच फंसे हुए थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस ने दिखाई तत्परता, वरिष्ठ अधिकारियों को दी सूचना

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोपना निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाकर बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस अधीक्षक ने दिए रेस्क्यू के निर्देश

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया द्वारा नदी में बहे तीनों युवकों का रेस्क्यू किए जाने एवं सुरक्षित नदी से निकालने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में त्वरित बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

जान जोखिम में डालकर पुलिस ने बचाई जान

ग्रामीणों की मदद से सुरक्षा उपकरण व रस्सों का उपयोग कर पुलिस टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी के बीच करीब 30 मीटर दूर चट्टान तक पहुंचकर फंसे हुए युवकों तक रस्सी पहुंचाई और राहत कार्य प्रारंभ किया। अत्यधिक बहाव के बावजूद साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पिता के रिटायरमेंट के बाद लौट रहे थे घर

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सभी युवक ग्राम गुवाड़ी निवासी हैं, जिनके नाम सुरेश उइके, आदित्य उइके, आयुष उइके, पीयूष उइके एवं शर्मा भलावी हैं। वे अपने पिता के रिटायरमेंट उपरांत घर का सामान सारणी से लेकर लौट रहे थे। रात होने से पानी के तेज बहाव का अंदाज़ा नहीं लगा पाए और दुर्घटना का शिकार हो गए। सभी युवक सुरक्षित हैं एवं परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।

थाना प्रभारी ने की अपील, सुरक्षित रहें

थाना प्रभारी चोपना नरेंद्र सिंह परिहार ने सभी लोगों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में किसी भी पुल, पुलिया अथवा रपटे पर पानी होने की स्थिति में पार करने का प्रयास न करें। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

इन पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका

राहत कार्य में शामिल निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, सउनि विनोद इवने, आरक्षक विवेक, सुरेंद्र, प्रवेश, डायल-100 चालक गोविंद की अहम भूमिका रही, वहीं ग्रामीणों में रामप्रसाद मंडल, श्रीवास सिकदार, चित्तरंजन सिकदार, दिलीप घरामी, आरती सिकदार, भगवती सिकदार का सहयोग भी सराहनीय रहा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930