नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त जनता, यूथ कांग्रेस का बिजली वितरण केंद्र पर प्रदर्शन, अधिकारी गायब! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त जनता, यूथ कांग्रेस का बिजली वितरण केंद्र पर प्रदर्शन, अधिकारी गायब!


WhatsApp Icon

13/08/2025 6:54 PM Total Views: 390019

सारणी। सारणी शहर के 36 वार्ड इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस ने बुधवार को विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र वाडीवा और नगर अध्यक्ष गौतम नागले के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अचानक और लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती ने घरों में पानी की सप्लाई, पंखे-कूलर, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं और घरेलू उपकरण भी खराब होने लगे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रदर्शन से पहले गायब हुईं उपयंत्री

जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे, मौके पर मौजूद उप यंत्री दीपशिखा इनवाती अचानक फील्ड पर जाने का हवाला देकर कार्यालय से निकल गईं, जिससे प्रदर्शनकारियों में और नाराजगी बढ़ गई। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ना करार दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कांग्रेस ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

गौतम नागले ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही अघोषित कटौती से नागरिकों का दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली जाने से लोग परेशान हैं और घरेलू उपकरण भी खराब होने लगे हैं।

नरेंद्र वाडीवा ने स्थिति को “ग्रामीण इलाकों से भी बदतर” बताते हुए कहा कि बिजली विभाग के पास पर्याप्त पावर सप्लाई उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एफ.ओ.सी. (फॉल्ट आउटेज कॉल) का शिकायत नंबर अक्सर बंद रहता है, जिससे नागरिक अपनी समस्या दर्ज भी नहीं करा पाते।

“धैर्य जवाब दे रहा है”, तेज होगा आंदोलन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनका धैर्य अब जवाब देने लगा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में कई नेता शामिल

इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष पेंटीस नागले, पार्षद पंचू खान, पार्षद किरण झाड़बड़े, पार्षद सुनील भलावी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाल, तरुण पाल, गोविंद एरोलू, मिलिंद गणेश नागवंशी, चंदन, रियाज भाई, शोएब खान, राजा, रोहन आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930