नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध कारोबार पर कसेगी की नकेल: पूर्व चौकी प्रभारी एसआई “वंशज” की वापसी से असामाजिक तत्वों में दहशत, आमजन में खुशी की लहर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध कारोबार पर कसेगी की नकेल: पूर्व चौकी प्रभारी एसआई “वंशज” की वापसी से असामाजिक तत्वों में दहशत, आमजन में खुशी की लहर


WhatsApp Icon

28/07/2025 9:58 AM Total Views: 390068

सारनी। रविवार को पाथाखेड़ा पुलिस चौकी सीमा क्षेत्र में एक ऐसी खबर ने पूरे इलाके में खुशी का माहौल पैदा कर दिया और साथ ही असामाजिक तत्वों में खौफ का वातावरण बना दिया, जो प्रशासन और आम नागरिकों दोनों के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकती है। पूर्व चौकी प्रभारी एसआई वंशज श्रीवास्तव को पुनः पाथाखेड़ा चौकी की कमान सौंपे जाने की खबर ने इलाके में उम्मीद के नए सिरे जलाए हैं।

वंशज श्रीवास्तव की पहली पदस्थापन अवधि के दौरान पूरे 334 दिनों तक क्षेत्र की कोयला खदानों में चोरी का ग्राफ लगभग शून्य रहा। उसी तरह पाथाखेड़ा, शोभापुर एवं बागडोना जैसे इलाकों में चल रहे अवैध कारोबारों, खासतौर पर सट्टा खबाड़ों में दहशत का माहौल कायम था। सट्टा संचालकों की एडवांस एंट्री डूबत खाते में गई, जिससे अब इस व्यापार को लेकर उनके कानों में “सरकारी खाते में बिका हुआ माल वापस नहीं होता” की नीति की गूँज सुनाई दे रही है। यह स्थिति न केवल चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव की कार्यशैली की सफलता का परिचायक है, बल्कि पूरी बैतूल पुलिस के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वंशज श्रीवास्तव के दौरान पूरे सीमा क्षेत्र में शांति-व्यवस्था पुख्ता रही जबकि शहर के आम नागरिकों ने उनकी उत्कृष्ट पुलिसिंग की खुले दिल से प्रशंसा की। इसीलिए रविवार की सुबह जैसे ही लोगों को यह पता चला कि पाथाखेड़ा चौकी की कमान जल्द ही वंशज श्रीवास्तव को फिर से सौंपी जाएगी, तो क्षेत्र के अधिकांश लोग विशेषतः सभी कानून-पसंद नागरिकों ने इस कदम का गर्मजोशी से स्वागत किया। असामाजिक तत्वों को छोड़कर सभी ने इस खबर पर खुशी जाहिर की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्राप्त सूत्रों के अनुसार, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी के रूप में एसआई वंशज श्रीवास्तव जल्द ही कर्तव्य संभाल लेंगे और क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे। साथ ही, पाथाखेड़ा के विजय क्रीडांगन स्टेडियम के पीछे लंबे समय से संचालित जुआ घर की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शनिवार रात को इसी जुआ के संबंध में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस इस मामले की भी गहनता से जांच कर रही है।

एसआई वंशज श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऐसी घटनाओं को रोकने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनका कड़ा रुख और सुव्यवस्थित नेतृत्व क्षेत्र में अपराधों और असामाजिक कृत्यों को जड़ से खत्म करने में सहायक होगा।

पाथाखेड़ा, बगडोना के लोग पुनः इस विश्वास में हैं कि क्षेत्र में कानून की शाश्वत सत्ता स्थापित होगी और अपराधियों तथा अवैध व्यापारियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। सबसे ज्यादा महिलाओं में एक उम्मीद जगी है की पाथाखेड़ा, शोभापुर, बागडोना में खुलेआम चल रहे सट्टा खबाड़ो के ठिए, ठिकानों पर अवश्य ही ताला लगाए जाएंगे। एसआई वंशज श्रीवास्तव के पुनर्नियुक्ति से पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी और साझा प्रयासों से पाथाखेड़ा क्षेत्र को एक बार फिर से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930