नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
झिरा घाटी में कंटेनर की तेज टक्कर से बाइक सवारों की मौत, पीछे से पांच वाहनों की भीषण भिड़ंत, दो घायल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

झिरा घाटी में कंटेनर की तेज टक्कर से बाइक सवारों की मौत, पीछे से पांच वाहनों की भीषण भिड़ंत, दो घायल


WhatsApp Icon

26/07/2025 10:17 PM Total Views: 463275

जबलपुर। नरसिंहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित झिरा घाटी एक बार फिर भयानक सड़क दुर्घटना का गवाह बनी। शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और पीछे से आ रहे पांच वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे दो अन्य लोग घायल हो गए।

बाइक सवारों को कुचलता चला गया कंटेनर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सागर जिले के मढ़ पिपरिया निवासी सतीश (28) और अजय लोधी (26) बाइक से बरमान की ओर जा रहे थे। वे झिरा घाटी की ढलान पर ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक भारी-भरकम कंटेनर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक उसके अगले हिस्से में फंस गई और कई मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में अजय लोधी का सिर कटकर अलग हो गया, जबकि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हाईवे पर मचा कोहराम, दूसरी टक्कर से और दो घायल
कंटेनर की टक्कर के बाद हाईवे पर अचानक रफ्तार थम गई, जिससे पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक, पिकअप और दो कारें आपस में भिड़ गईं। इस श्रृंखलाबद्ध टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बरमान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भागने की फिराक में था कंटेनर चालक, पुलिस ने दबोचा
घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन को भगा ले जाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही सुआतला थाना प्रभारी बीएल वनवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीछा कर कंटेनर को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। कंटेनर को थाने लाकर तकनीकी जांच की जा रही है और चालक से पूछताछ जारी है।

स्थानीयों का फूटा आक्रोश
घाटी में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय ग्रामीण बेहद नाराज हैं। मौके पर मौजूद धर्मेश शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा और अमित खरे ने कहा कि झिरा घाटी की ढलान खतरनाक है, लेकिन प्रशासन ने न तो स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं, न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया है और न ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है। स्थानीय निवासी दिनेश विश्वकर्मा ने कहा कि हर महीने एक-दो मौतें होती हैं, लेकिन अधिकारी मौन रहते हैं। जब तक किसी वीआईपी की जान नहीं जाएगी, शायद तब तक ये सिस्टम नहीं जागेगा।

पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंपा, जांच जारी
एसआई अंकित रावत ने बताया कि पुलिस ने घटना की मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930