नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: रेस्टोरेंट और मिल्क चिलिंग सेंटर में अनियमितता! सैंपलों की जांच से खुलेगी पोल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: रेस्टोरेंट और मिल्क चिलिंग सेंटर में अनियमितता! सैंपलों की जांच से खुलेगी पोल


WhatsApp Icon

26/06/2025 11:45 PM Total Views: 461181

बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने 26 जून को आठनेर तहसील में कई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीना कुमरे ने नयन साख समिति मिल्क चिलिंग सेंटर, नव्या डेली नीड्स, दिव्यांशु रेस्टोरेंट और वैष्णवी भोजनालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाले खाद्य तेल, खाद्य नमक, पनीर, माजा फ्रूटी ड्रिंक, नींबू मसाला ड्रिंक, कार्बोनेटेड बेवरेज चार्जड और तीन मिश्रित दूध के नमूने लिए गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में भारी अनियमितता पाई गई। कुछ प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थ भी पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला एवं केली लैब भोपाल भेजा जाएगा। इन प्रयोगशालाओं में सैंपलों की गहन जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930