नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गौ रक्षा का अनूठा कदम: मजदूर युवाओं ने पेश की निस्वार्थ सेवा की मिसाल, रेडियम बेल्ट बांध बचा रहे गौ माता और राहगीरों की जान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गौ रक्षा का अनूठा कदम: मजदूर युवाओं ने पेश की निस्वार्थ सेवा की मिसाल, रेडियम बेल्ट बांध बचा रहे गौ माता और राहगीरों की जान


WhatsApp Icon

26/06/2025 9:58 PM Total Views: 463335

सारणी। सारणी के कुछ मजदूर युवाओं ने सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंश के प्रति निस्वार्थ सेवाभाव दिखाकर गौ रक्षा का एक अनूठा कदम उठाया है। “गौ सेवा मित्र” के नाम से एकजुट हुए ये युवा ना तो किसी संगठन का सहारा ले रहे हैं और ना ही किसी राजनीतिक दल का। उनके मन में सिर्फ एक ही भाव है – गौ रक्षा करना और राहगीरों को दुर्घटनाओं से बचाना।

दिनेश शीलू, घनश्याम निवारे, अक्षय सुर्यवंशी, संजय राय, सुनील इवने, अभिषेक पावर, सूरज शीलू, गौतम ठाकुर, अंकुश पाटिल और राहुल बर्डे जैसे मेहनतकश युवाओं ने मिलकर एक अनूठी पहल शुरू की है। ये सभी अपनी मजदूरी से कुछ राशि जमा करते हैं और उस पैसे से गायों के गले में रेडियम बेल्ट बांध रहे हैं। इससे रात में आवागमन करने वाले राहगीरों को गौ माता दूर से ही दिख जाएंगी, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा और गौ माता सुरक्षित रहेंगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गौ सेवा मित्र मंडली पिछले एक महीने से सड़कों पर घूम रही घायल गौमाताओं का उपचार भी अपनी मजदूरी के पैसों से निस्वार्थ भाव से कर रही है। इन युवाओं का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ गौ रक्षा करना है और वे इसे बिना किसी स्वार्थ के कर रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गौ सेवा मित्र के दिनेश शीलू ने बताया कि उनके द्वारा गायों को रेडियम बेल्ट बांधने का उद्देश्य रात में अंधेरे में आवागमन करने वाले राहगीरों को गौ माता को देखने में मदद करना है। इससे गौ माता की रक्षा भी हो सकेगी और राहगीर भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सेवा पूरी तरह से निस्वार्थ है और वे ना तो किसी राजनीतिक दल का सहारा ले रहे हैं और ना ही किसी संगठन का।

📌 गौ सेवा मित्र दिनेश शीलू ने आगे कहा, “हम हाथ जोड़कर उन लोगों से विनती करेंगे कि हमारे इस निस्वार्थ सेवा को अपनी टीआरपी के लिए ना इस्तेमाल करें क्योंकि हमारी यह सेवा निस्वार्थ है।”

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930