नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम, बैतूल जिले को मिले 67 नए आरक्षक: प्रशिक्षण के लिए रवाना! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम, बैतूल जिले को मिले 67 नए आरक्षक: प्रशिक्षण के लिए रवाना!


WhatsApp Icon

16/06/2025 8:19 PM Total Views: 390978

पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएँ, कहा- नए आरक्षक विभाग की छवि को करेंगे मज़बूत !


बैतूल। मध्य प्रदेश पुलिस की आरक्षक जीडी एवं रेडियो चयन परीक्षा वर्ष 2023 के अंतर्गत बैतूल जिले में कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन चयनित अभ्यर्थियों में से एक महिला अभ्यर्थी ने अन्य विभाग में पहले ही चयनित होकर प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, जिस कारण उन्होंने पुलिस विभाग में नियुक्ति स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शेष 66 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का पूरा परीक्षण करने के बाद जिला मेडिकल बोर्ड, बैतूल से चिकित्सकीय परीक्षण पूरा किया गया। इसके बाद अब तक 59 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 54 नव-आरक्षकों ने जिला बैतूल में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पांच अभ्यर्थी वर्तमान में विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, वे नियमानुसार त्यागपत्र देने के बाद पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ देंगे। साथ ही, सात अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन अभी लंबित हैं। इनके आते ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रशिक्षण संस्थानवार विवरण:

नए आरक्षकों को प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा गया है, जिनका संस्थानवार विवरण इस प्रकार है:

* पुलिस प्रशिक्षण शाला, तिगरा (ग्वालियर): 22 नव-आरक्षक

* पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, इंदौर: 22 नव-आरक्षक

* पुलिस प्रशिक्षण शाला, भौरी (भोपाल): 02 नव-आरक्षक

* पुलिस प्रशिक्षण शाला, उज्जैन: 03 नव-आरक्षक

* पुलिस प्रशिक्षण शाला, सागर: 01 नव-आरक्षक

* पुलिस प्रशिक्षण शाला, उमरिया: 01 नव-आरक्षक

* पुलिस प्रशिक्षण शाला, पंचमढ़ी: 01 नव-आरक्षक

पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया ने प्रशिक्षण के लिए रवाना हो रहे नव-आरक्षकों को सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि बैतूल पुलिस को पूरा विश्वास है कि ये नव-आरक्षक विभाग की छवि को और मज़बूत करेंगे और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे। यह भर्ती बैतूल पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और क्षेत्र की सुरक्षा को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930