नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात; परिवार में मातम छाया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात; परिवार में मातम छाया


WhatsApp Icon

27/05/2025 9:10 AM Total Views: 390217

सारनी। सारनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रं- 01में स्थित सरकारी स्कूल के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवा युवक ने सोमवार दोपहर लगभग चार बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सौरभ उर्फ राजा साहू (26 वर्ष), पुत्र संतोष साहू के रूप में हुई है। इस आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, और मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

जानकारी के अनुसार, सौरभ ने अपने घर के तीसरे कमरे में जाकर दोनों तरफ से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय उसकी मां पड़ोस में बैठी हुई थी और उसका छोटा भाई घर से बाहर घूमने गया था। मौके का फायदा उठाते हुए सौरभ ने सफेद रंग की रस्सी लेकर कमरे के लोहे के पाइप पर फंदा बना लिया और लटक गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कुछ समय बाद छोटा भाई जब घर लौटा तो उसने कमरे के अंदर से आवाज लगाने की कोशिश की, लेकिन सौरभ ने कोई उत्तर नहीं दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। वह तुरंत अपनी मां को बुलाया और बताया कि भैया न तो जवाब दे रहा है और न ही दरवाजा खोल रहा है। इस स्थिति में परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और देखा कि सौरभ फंदे से लटका हुआ था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

फौरन मामले की सूचना सारनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। मृतक का शव फिलहाल मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के एरिया अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी भेजा जाएगा।

 आत्महत्या के कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी सारनी जयपाल इवनाति ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सौरभ ने आत्महत्या क्यों की। इस संबंध में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि किसी संभव कारण का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच अभी जारी है और आगे की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजहों का पर्दाफाश हो सकेगा।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930