नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: शराबी ने थाने में मचाया तांडव! पुलिसकर्मी पर बोतल से हमला, पुराने हत्या के आरोपी ने किया लहूलुहान! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: शराबी ने थाने में मचाया तांडव! पुलिसकर्मी पर बोतल से हमला, पुराने हत्या के आरोपी ने किया लहूलुहान!


WhatsApp Icon

19/04/2025 2:02 AM Total Views: 419425

बैतूल। कोतवाली थाने में गुरुवार को एक शराबी ने जमकर तांडव मचाया! एक पुराने हत्या के आरोपी ने थाने में घुसकर कांच की बोतल से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई।

नशे में धुत्त थाने पहुंचा हत्या का आरोपी:

घटना 18 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 4:30 बजे हुई, जब प्रहलाद वरकडे (40) नामक एक व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे की हालत में कोतवाली थाने में पहुंचा। पुलिस को शक हुआ तो तलाशी लेने पर उसकी टीशर्ट के अंदर पेंट में छुपाकर रखी गई बियर की खाली बोतल बरामद हुई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पहले रिपोर्ट लिखाने की जिद, फिर बहस:

थाने में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक पंचम सिंह उइके उस समय एक महिला फरियादी की रिपोर्ट सुन रहे थे, तभी प्रहलाद ने रिपोर्ट लिखाने की जिद की और महिला से पहले रिपोर्ट लिखवाने को लेकर बहस करने लगा। जब तत्काल सुनवाई नहीं हो सकी, तो वह थाना परिसर से बाहर निकल गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

थाने के पोर्च में बोतल से हमला:

थाने के पोर्च में प्रहलाद ने छुपाकर लाई गई कांच की बोतल निकालकर स्वयं को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक पंचम सिंह उइके और आरक्षक हर्षित डांगे ने तत्परता से हस्तक्षेप करते हुए उससे बोतल छीनने का प्रयास किया।

इसी प्रयास में उत्पन्न झड़प के दौरान आरोपी प्रहलाद ने कांच की बोतल आरक्षक हर्षित डांगे के सिर पर मार दी, जिससे उन्हें हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई और बोतल के टूटे हुए कांच से उपनिरीक्षक श्री उइके को भी कान के पास चोट पहुंची।

घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार:

घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल शासकीय अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पुलिसकर्मी वापस थाने आए। वहीं आरोपी को भी प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे अत्यधिक नशे में होने के कारण भर्ती कर लिया गया है।

प्राथमिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से खुलासा:

घटना के संबंध में थाना कोतवाली में विधिसंगत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। प्राथमिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी प्रहलाद ने 4:39 पर थाना प्रवेश किया और 4:42 पर थाने के पोर्च में घटना को अंजाम दिया।

पहले भी हत्या के मामले में हो चुका है गिरफ्तार:

उल्लेखनीय है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पूर्व से रहा है। वर्ष 2022 में वह थाना चिचोली में हत्या के गंभीर मामले (अपराध क्रमांक 359/22 धारा 302 IPC) में गिरफ्तार हो चुका है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930