नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
तवा– 2 खदान में खून से सनी सुबह! कोलकर्मी की जान खतरे में, कंपनी की नींद कब खुलेगी? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

तवा– 2 खदान में खून से सनी सुबह! कोलकर्मी की जान खतरे में, कंपनी की नींद कब खुलेगी?


WhatsApp Icon

26/03/2025 7:59 PM Total Views: 491619

सुरक्षा को ताक पर रखकर चलाई जा रही एडवांस पाली, कोलकर्मी के गले में घुसी मौत!


सारणी। पाथाखेड़ा क्षेत्र स्थित तवा 2 खदान में आज सुबह खून से सनी सुबह हुई। एक और कोलकर्मी लापरवाही की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि एडवांस पाली में काम कर रहे मनोज कुमार नामक युडीएम ऑपरेटर के गले में नुकीली धारदार वस्तु घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल कोलकर्मी को आनन-फानन में नागपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

▍एडवांस पाली पर सवाल, किसकी है ये मनमानी?

इस हादसे के बाद एक बार फिर खदानों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नियमानुसार खदानों में सिर्फ तीन ही पालियां चलाई जा सकती हैं, लेकिन तवा 2 खदान में धड़ल्ले से एडवांस पाली चलाई जा रही है। एडवांस पाली होने के चलते समय पर रेस्क्यू टीम भी मौजूद नहीं थी जिसके कारण घायल युवक को एक ओवर मैन और एक कामगार की सहायता से स्ट्रक्चर में डालकर अस्पताल पहुंचाया गया अब सवाल यह है कि यह एडवांस पाली किसकी इजाजत से चलाई जा रही है? क्या इस एडवांस पाली को चलाने के लिए सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है? अगर नहीं, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍सुरक्षा की अनदेखी, कंपनी कब लेगी सुध?

स्थानीय लोगों का कहना है कि तवा 2 खदान में सुरक्षा के मानकों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बार-बार हादसे होने के बाद भी कंपनी के अधिकारी नींद से नहीं जाग रहे हैं। क्या कंपनी किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रही है?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍कोल मंत्रालय से जवाब की मांग

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के खदानों में लगातार हो रहे हादसों के बाद भी इस प्रकार की लापरवाही कब तक बरकरार रहेगी? इस सवाल का जवाब अब कोल मंत्रालय को देना होगा। क्या कोल मंत्रालय इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा? क्या वह खदानों में सुरक्षा के मानकों को सुनिश्चित करेगा? या फिर वह भी हमेशा की तरह हाथ पर हाथ धरे बैठा रहेगा?

घटना से संबंधित जानकारी के लिए कल्पेश जैन खान अधीक्षक तवा- 2 माइंस से संपर्क – 6263750284 करने का प्रयास किया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031