नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पुलिस का नशा माफिया पर करारा प्रहार! 2 किलो डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पुलिस का नशा माफिया पर करारा प्रहार! 2 किलो डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार!


WhatsApp Icon

09/03/2025 3:23 PM Total Views: 464202

सारनी। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना सारणी एवं चौकी पाथाखेड़ा की विशेष टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

▍मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाखा बंजारा मंदिर की तरफ से एक व्यक्ति, जिसकी पहचान राकेश शर्मा पिता दीनदयाल शर्मा, उम्र 29 साल, निवासी ग्राम बटकीडोह, थाना चोपना के रूप में हुई है, एक थैली में डोडा लेकर पैदल आ रहा है। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍2 किलो डोडा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक थैली में लगभग 2 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डोडा को जब्त कर लिया और आरोपी राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आरोपी राकेश शर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

▍पुलिस अधीक्षक की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नशे के अवैध व्यापार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी और किसी भी नशे के सौदागर को बख्शा नहीं जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930