नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुलताई पुलिस की सफल कार्रवाई: दो जुआ फड़ से सात जुआरी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुलताई पुलिस की सफल कार्रवाई: दो जुआ फड़ से सात जुआरी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

22/02/2025 9:44 PM Total Views: 464235

मुलताई। पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर छापेमारी कर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशानुसार एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी ने किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

22 फरवरी 2025 को मुखबीर तंत्र द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम नरखेड़, शेरगढ़ रोड के पास ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद, थाना मुलताई पुलिस ने दो टीमों का गठन कर मौके पर दबिश दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रथम जुआ फड़ से विशाल पिता गंगाधर सोलंकी (निवासी धाबला), लक्ष्मण पिता झालोक्या नायक (निवासी पट्टन), रवि पिता गुणवंत मुदाफले (निवासी धाबला), मोहम्मद सोहेब पिता मोहम्मद रफिक (निवासी मुलताई) को गिरफ्तार किया गया। इस फड़ से कुल ₹10,970 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। चारों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 146/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया।

द्वितीय जुआ फड़ से गोपाल पिता भीमा पाटिल (निवासी देवभिलाई), दशवीर पिता जीवनसिंह सिसोदिया (निवासी मोही), सुमित पिता मारोती दौड़के (निवासी रमली आमला) को गिरफ्तार किया गया। इस फड़ से कुल 2,690 रुपए नगद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। तीनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 149/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया।

इस कार्रवाई में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया, आरक्षक नरेंद्र कुशवाह, आरक्षक सेवाराम, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक संजीत जाट एवं ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930