नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध धंधों का बोलबाला: यूथ कांग्रेस ने पुलिस को दी खुली चुनौती, शराब, सट्टा, जुआ बंद करो! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध धंधों का बोलबाला: यूथ कांग्रेस ने पुलिस को दी खुली चुनौती, शराब, सट्टा, जुआ बंद करो!


WhatsApp Icon

23/01/2025 4:34 PM Total Views: 467027

सारनी। सारनी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है! अवैध शराब, जुआ, सट्टा के कारोबार से परेशान होकर यूथ कांग्रेस ने सारणी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। यूथ कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गौतम नागले ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि इन अवैध धंधों पर लगाम नहीं लगी, तो युवक कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

अवैध गतिविधियों का अड्डा बनी सारनी:

सारनी में इन दिनों अवैध गतिविधियों का बोलबाला है। जुआ, सट्टा और अवैध शराब का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे शहर की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि यह सब शासन और प्रशासन की शह पर हो रहा है, जिससे इन अवैध धंधों को बढ़ावा मिल रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

यूथ कांग्रेस का आक्रोश:

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूषण कांति ने कहा कि सारनी शहर की युवा पीढ़ी इस अवैध धंधे में फंसती जा रही है। शहर में अवैध शराब का धंधा भी जोरों पर चल रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे ने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के कारण सारनी का युवा वर्ग नशे और सट्टे में डूबकर अपनी गाढ़ी कमाई को व्यर्थ कर रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रशासन को खुली चुनौती:

यूथ कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इन अवैध धंधों को जल्द बंद नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि शहर में पहले से ही रोजगार के सीमित साधन हैं, और इस तरह के अवैध धंधे युवाओं को और भी गहरे दलदल में धकेल रहे हैं।

इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूषण कांति, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की सिंह, पार्षद किरण झरबडे, आकाश प्रधान, संदीप सोनकर, तरुण पाल, मिलिंद थोराट, दीपक बचले, राहुल सतनकार, शोएब खान, रशीद खान, सुजल, हर्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाई और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930