नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी के राजा “बाबा मठारदेव” की तस्वीर बैनर से गायब, श्रद्धालुओं में बेचैनी बढ़ी! गलती हुई या फिर कोई साजिश….? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी के राजा “बाबा मठारदेव” की तस्वीर बैनर से गायब, श्रद्धालुओं में बेचैनी बढ़ी! गलती हुई या फिर कोई साजिश….?


WhatsApp Icon

15/01/2025 7:02 PM Total Views: 461340

सारणी। 12 जनवरी को सारणी नगर के राजा श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव के मेले का शानदार उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में अमला/सारणी विधायक योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके, और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित 36 वार्डों के पार्षद गण उपस्थित रहे। मेला क्षेत्र में लगी स्वागत बैनरों की चकाचौंध के बीच एक बड़ी कमी देखने को मिली — बाबा मठारदेव की तस्वीर का सभी बैनरों से गायब होना।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बाबा मठारदेव, जिनके प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है, जिनकी उपासना के लिए लाखों श्रद्धालु दूर-दराज से मठारदेव की ऊंची पहाड़ियों तक पहुँचते हैं और माथा टेकते हैं, उनकी तस्वीर सभी स्वागत बैनरों से गायब होने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश और चिंता की लहर दौड़ गई है। मकर संक्रांति जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर, जब श्रद्धालु दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए आते हैं, तब उनके प्रति इस उपेक्षा ने सवाल खड़े किए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बाबा मठारदेव की पहचान धुंधली हो जाएगी। स्थानीय लोगों का यह मानना है कि यह घटना किसी गलती का परिणाम है या जानबूझकर बाबा मठारदेव की छवि को मिटाने की कोशिश, इस पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है।

इस प्रकार ग्राम देव बाबा माठारदेव के अपमान से मामले ने न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि प्रसार माध्यम और स्थानीय प्रशासन को धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करने की कितनी आवश्यकता है। अब इस स्थिति के सुधार और बाबा मठारदेव की महिमा को सहेजने के लिए बाबा मठारदेव समिति को इस ओर अपना ध्यान आकर्षण करना चाहिए की क्या मठारदेव मेले के प्रतिक बाबा मठारदेव की तस्वीर हर स्वागत बैनरो में चचस्पा होना चाहिए था या नहीं?

बैनरों में बाबा मठारदेव की तस्वीर का न होना क्या महज एक भूल है या एक गहरी साजिश? यह सवाल अब सारणी नगर के हर नागरिक की जुबां पर गूंज रहा है। स्थानीय प्रशासन को इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई करनी होगी, ताकि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सही सम्मान हो सके।

इनका कहना है:-

  • मकर संक्रांति के अवसर में सारणी नगर में बाबा मठारदेव को प्राथमिकता दी जाती है। दूर-दूर से उनके दर्शन को लोग आते हैं और मेले का आयोजन किया जाता है। अगर मेले में लगे नेता जनप्रतिनिधि व पार्षदों के बैनर लगे हैं किंतु किसी भी बैनर में बाबा मठारदेव की तस्वीर नहीं है। नाहीं कहीं बाबा के बैनर दिखाई दिए। यह निंदनीय बात है कि मेला समिति व प्रबंधक नगर पालिका परिषद सीधे तौर पर ग्राम देव का अपमान कर रहे है। इससे आगे आने वाली पिढ़ियो में बाबा मठारदेव की पहचान धुंधली हो जाएगी।

विनोद जगताप,
प्रदेश सचिव, आम आदमी पार्टी

  • नगरपालिका द्वारा बाबा मठारदेव मेले में स्वागत के लिए बैनर लगाए गए है। कुछ बैनर में भगवान शिव पार्वती की फोटो लगी है बाकी में बाबा मठारदेव की फोटो लगाई गई है। इस बार अल्टरनेट लगी है फोटो।

किशोर बरदे,
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930