नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
डॉक्टर के उपचार में लापरवाही से पत्नी की मौत, पति ने थाने में शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

डॉक्टर के उपचार में लापरवाही से पत्नी की मौत, पति ने थाने में शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार


WhatsApp Icon

25/12/2024 8:42 PM Total Views: 418855

बैतूल। सारनी थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर द्वारा महिला के इलाज मे लापरवाही से मौत के मामले में पति ने थाने में शिकायत कर न्याय की मांग की है। नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड क्रमांक 01 निवासी, ब्रजेश पटेल ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी ज्योति पटेल की मौत थायराइड, बी.पी., और किडनी के हल्के संक्रमण के इलाज में लापरवाही के चलते हुई। ब्रजेश ने थाने में आवेदन प्रस्तुत कर डॉक्टर संजय बडोदिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ब्रजेश ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज नागपुर के अस्पताल में चल रहा था। लेकिन 20 दिसंबर 2024 को जब उन्हें सर्दी-खांसी के कारण सांस लेने में परेशानी हुई, तो वह उसे सारनी के एक प्राइवेट क्लिनिक में ले गए। वहां डॉक्टर बडोदिया ने नागपुर के अस्पताल की सारी दवाइयां बंद कर दीं और कहा कि वे उन्हें तीन दिन में ठीक कर देंगे। उन्होंने कई इंजेक्शन और सलाइन लगाने का निर्देश दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ब्रजेश ने बताया कि 22 दिसंबर की रात उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल और फिर पाढर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 15 मिनट के भीतर ही ज्योति की मौत की पुष्टि कर दी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पत्नी की सांस नली में कफ जमा हुआ था और खून गाढ़ा होने से उनकी जान चली गई।

इस दुखद घटना के बाद ब्रजेश मानसिक रूप से परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने बिना पोस्टमार्टम के अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया। उनका आरोप है कि डॉक्टर बडोदिया की लापरवाहियों के कारण ही उनकी पत्नी का निधन हुआ।

ब्रजेश ने थाना प्रभारी सारणी से निवेदन किया कि डॉक्टर संजय बडोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

यह मामला न केवल परिवार के लिए एक दर्दनाक घटना है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाहियों को उजागर करता है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे? इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

इनका कहना है –

मृतिका के पति ब्रजेश पटेल ने थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत किया है। अगर ब्रजेश मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराते तो कार्यवाही में आसानी होती। मेरे द्वारा इलाज के सम्पूर्ण दस्तावेज मांगे गए है जिसके बाद बैतूल सीएमएचओ के पास शिकायत फारवर्ड कर दी जाएगी।

देवकरण डेहरिया, थाना प्रभारी सारणी

उक्त विषयों को लेकर जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल रविकांत उईके जी से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं हुआ।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930