नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शाहपुर: अर्जुन गोंदी के जंगल में मिली जली हुई खोपड़ी, कौन है? क्या है मामला? पुलिस की जांच में नए मोड़! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शाहपुर: अर्जुन गोंदी के जंगल में मिली जली हुई खोपड़ी, कौन है? क्या है मामला? पुलिस की जांच में नए मोड़!


WhatsApp Icon

14/12/2024 8:57 PM Total Views: 493247

बैतूल। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन गोंदी के जंगल में दो दिन पहले मिली जली हुई खोपड़ी एक गंभीर रहस्य बनकर चौंका रही है। मेडिको लीगल संस्थान भोपाल की जांच के अनुसार, यह खोपड़ी किसी युवक की हो सकती है, जिसकी उम्र 25 साल या उससे अधिक निर्धारित की गई है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक स्त्री है या पुरुष।

जलने के कारण नहीं मिले पहचान के निशान 

वन कर्मियों द्वारा मिली इस जली हुई खोपड़ी के साथ पुलिस ने मौके का परीक्षण किया। टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि शव को जलाने के लिए सागौन की बड़ी लकड़ियों का प्रयोग किया गया, जिसके कारण शव पूरी तरह से जल गया, जिससे पहचान के कोई निशान नहीं बचे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस को मौके पर केवल खोपड़ी और फीमर बोन ही मिली, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट आबिद खान के मुताबिक, मृतक के लगभग 99 प्रतिशत शरीर को जलाने के कारण कोई स्पष्ट पहचान नहीं हुई। पुलिस ने खोपड़ी के साथ पाया गया एक कड़ा को संभावित सुराग माना है, जिससे मृतक की पहचान होने की उम्मीद है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शिनाख्त का प्रयास जारी 

पुलिस ने आसपास के थानों के गुमशुदा लोगों के डिटेल्स की भी जांच की है, लेकिन अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। कड़े के माध्यम से पुलिस को आशा है कि किसी युवक की पहचान की जा सकेगी, जिससे इस रहस्य से पर्दा हट सकेगा।

संभावनाएँ जताई जा रही हैं कि यह मामला किसी बड़े अपराध से जुड़ा हो सकता है। यह खोज निश्चित रूप से स्थानीय समुदाय में हलचल मचाएगी। पुलिस अब इस जले हुए शव की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। क्या यह मामला सुलझ पायेगा? यह सवाल अब सबके मन में कौंध रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031