नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों पर इनाम हुआ चौगुना: पुलिस की खुली चुनौती! 20 हजार प्रति आरोपी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों पर इनाम हुआ चौगुना: पुलिस की खुली चुनौती! 20 हजार प्रति आरोपी


WhatsApp Icon

10/12/2024 12:50 AM Total Views: 489707

सारणी। थाना सारणी अंतर्गत बगडोना निवासी भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख द्वारा आत्महत्या के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, सुसाइड नोट में आरोपियों को अपना नाम लिखे जाने की जानकारी मिलते ही सभी आरोपी क्षेत्र से फरार हो चुके थे, जिसमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अब भी कुछ आरोपी फरार है इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम राशि को बढ़ाकर 20 हजार प्रति आरोपी कर दिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया ने दी है।

बढ़ा इनाम राशि: 20 हजार प्रति आरोपी

पुलिस अधीक्षक बैतूल, निश्चल एन. झारिया की सुझाव पर, पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए इनाम राशि को बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रति आरोपी कर दिया है। पहले यह राशि 5 हजार थी, लेकिन अब इसकी चौगुनी कर दी गई है ताकि फरार आरोपियों सटीक जानकारी मिल सके।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों और राज्यों में दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही, माननीय न्यायालय ने फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए वारंट भी जारी किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

फरार आरोपियों में 1. प्रकाश पिता केवल शिवहरे (शोभापुर कॉलोनी, थाना सारणी), 2. रणजीत सिंह पिता सुशील सिंह (ग्राम बगडोना, थाना सारणी), 3. करण सूर्यवंशी पिता धनराज सूर्यवंशी (पाथाखेड़ा, थाना सारणी) जो कि रविंद्र देशमुख कि आत्महत्या के घटना के बाद से अभी तक फरार है।

सूचना देने वालों के लिए विशेष प्रावधान

पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों की जानकारी देगा, उसे प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी है, तो तुरंत थाना सारणी या जिला बैतूल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का मानना है कि जन सहयोग से इन आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और न्याय प्रक्रिया को तेजी दी जा सकेगी।

रविंद्र देशमुख के आत्महत्या मामले ने इलाके में सुरक्षा और न्याय के प्रति एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस की सक्रियता और बढ़ी हुई इनाम राशि एक सकारात्मक कदम है, लेकिन सवाल यह उठना है कि 60 दिन बीत गए जिन आरोपियों को फरारी बिताते हुए उन्हें आज तक पुलिस नहीं पकड़ पाई जबकि तीनों आरोपियों द्वारा क्षेत्र की हर पल कि जानकारी रखी जा रही हैं यहां तक की अपने कारोबार को भी फरारी के दौरान संचालित कर रहे हैं तो क्या प्रशासन ऐसे रसूखदार भगोड़े अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हो पाएंगे? चौक चौराहे पर जनता की चर्चा को बदलने के लिए जल्द से जल्द आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में होना जरूरी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031