नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जुआ फड़ पर छापेमारी, 8 आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जुआ फड़ पर छापेमारी, 8 आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

29/11/2024 1:10 PM Total Views: 472236

बैतूल। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर बैतूल कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में पुलिस ने ग्राम छुरी पाढर में जुआ के ठिकानों पर दबिश दी और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण:

दिनांक 28 नवंबर 2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की एक टीम ने ग्राम छुरी पाढर में तीन अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे आठ व्यक्तियों को धर दबोचा। हालांकि, मौके से 8 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में यह पता चला कि उक्त जुआ फड़ गोलू उर्फ प्रवीण राठौर के द्वारा संचालित किया जा रहा था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गिरफ्तार आरोपी:

1. राजेश पिता सुक्का सूर्यवंशी (38) निवासी ग्राम सिवनपाट, थाना चोपना
2. नितीश कुमार पिता किशन लाल चौहान (30) निवासी ग्राम कटंगी, थाना चोपना
3. मुकेश वाडिवा पिता धीरज वाडिवा (26) निवासी ग्राम छुरी, कोतवाली
4. सतीश कहार पिता नन्नेलाल कहार (34) निवासी पाढर
5. आकाश पिता राम बाबू उत्तर बिल्ली (21) निवासी वार्ड नं. 03, हाल निवासी छुरी
6. किशन चौरसिया पिता रमेश चौरसिया (30) निवासी पटवारी कॉलोनी, राम नगर, गंज बैतूल
7. मनोज उईके पिता फकीरा उईके (34) निवासी ग्राम छुरी
8. प्रकाश पिता घुडल्या चौकीकर (58) निवासी वार्ड नं. 02, विजय नगर, सारनी

जप्त सामग्री:

– 03 ताश की गड्डी
– 07 मोबाइल (कीमत लगभग ₹72,000)
– नगद ₹11,070

कार्यवाही में शामिल पुलिस दल:

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक अजय अजनेरिया, और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जुआ के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी, और पुलिस ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930