नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई: चिचोली तहसीलदार ने जब्त किए जेसीबी और 5 ट्रैक्टर ट्रॉली  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई: चिचोली तहसीलदार ने जब्त किए जेसीबी और 5 ट्रैक्टर ट्रॉली 


WhatsApp Icon

24/11/2024 5:47 PM Total Views: 416373

बैतूल। रविवार को बंडी खापा में अवैध उत्खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई में चिचोली तहसीलदार ने एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। प्रशासन को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। तहसीलदार ने जानकारी दी कि उत्खनन खसरा नंबर 66/5 की पहाड़ी पर हो रहा था, जिससे वहां के पेड़ों और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

एक्शन के दौरान, दो ट्रैक्टर चालक सामग्री खाली कर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनकी तस्वीरें ली गईं। मौके पर पंचनामा एवं जब्ती की कार्रवाई की गई, और जब्त वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दस्तावेजों के साथ यह प्रतिवेदन सोमवार को एसडीएम बैतूल को सौंपा जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस कार्रवाई में तहसीलदार के साथ आर आई रमेश गायकवाड़, पटवारी धनवंत उइके, कैलाश मालवीय, मोरध्वज टिकमे और कोटवार समेत पुलिस बल भी मौजूद था।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031