नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना बने प्रदेश के नए डीजीपी, सक्सेना 30 नवंबर को होंगे रिटायर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना बने प्रदेश के नए डीजीपी, सक्सेना 30 नवंबर को होंगे रिटायर


WhatsApp Icon

24/11/2024 5:34 AM Total Views: 461076

भोपाल। प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक डीजीपी नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे। सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मकवाना 1 दिसंबर को पदभार संभालेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकवाना की नियुक्ति की मंजूरी दी। इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने मकवाना की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इससे पहले संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने नए डीजीपी के तीन नामों का पैनल अंतिम रूप से चयन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था। इनमें अरविंद कुमार, अजय शर्मा और कैलाश मकवाना के नाम थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सीएम डॉ. मोहन यादव अगले कुछ दिन विदेश यात्रा पर रहेंगे, इसलिए इससे पहले प्रदेश के नए डीजीपी के नाम को मंजूरी दे दी।1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन हैं। उनकी नियुक्ति 30 अगस्त 1988 को हुई थी। मकवाना ने बीई और आईआईटी से एमटेक किया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तेज तर्रार आईपीएस हैं मकवाना

मकवाना की गिनती प्रदेश के तेज-तर्रार आईपीएस अफसरों में होती है। उन्हें वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने एक आईएएस और एक आईएफएस अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज कराया था। इसी बीच महाकाल लोक कॉरिडोर की जांच शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें यहां से ट्रांसफर कर दिया गया और मकवाना को मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया गया था।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930