नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल में 44 बच्चे हार्ट डिजीज के शिकार, 37 बच्चों को मुफ्त सर्जरी का मिलेगा लाभ! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल में 44 बच्चे हार्ट डिजीज के शिकार, 37 बच्चों को मुफ्त सर्जरी का मिलेगा लाभ!


WhatsApp Icon

21/11/2024 1:14 AM Total Views: 386859

बैतूल। जिले में हाल ही में हुई जांच में 44 बच्चे हार्ट डिजीज के पीड़ित पाए गए हैं। सरकारी योजना के तहत, इनमें से 37 बच्चों की हार्ट सर्जरी प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त कराई जाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बुधवार को आयोजित एक निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में 29 और बच्चे हृदय रोगी पाए गए। यह शिविर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डीईआईसी जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 100 बच्चों का पंजीकरण कर ईको जांच की गई। चिरायू हॉस्पिटल और अन्नत हृदय रोग अस्पताल भोपाल के विशेषज्ञों ने इन बच्चों का परीक्षण किया और 29 बच्चों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आरबीएसके प्रबंधक योगेन्द्र दवंडे ने जानकारी दी कि इससे पहले 17 तारीख को 30 बच्चों की जांच की गई थी, जिनमें से 15 बच्चे हार्ट डिजीज के शिकार पाए गए, और इनमें से 8 बच्चों की सर्जरी अपोलो सेज हॉस्पिटल, भोपाल में की जाएगी।

 

बच्चों के लिए यह सरकारी पहल एक बड़ी राहत है, जो न केवल उनकी जिंदगियों को बचाने में मदद करेगी बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। ऐसे में, बैतूल के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली यह योजना प्रशंसा की पात्र है। स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की पहल से निश्चित रूप से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा!

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930