नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
4 महीने के जुड़वा भाई बहन की पानी के टंकी में डूबने से मौत, पुलिस को बिना सूचना के दफनाया हुआ मामला दर्ज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

4 महीने के जुड़वा भाई बहन की पानी के टंकी में डूबने से मौत, पुलिस को बिना सूचना के दफनाया हुआ मामला दर्ज


WhatsApp Icon

20/11/2024 10:50 PM Total Views: 472337

रतलाम। रतलाम एक दिल दहला देने वाली घटना में चार महीने के जुड़वा भाई-बहन की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना माणक चौक थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में हुई, जहां आमिर कुरैशी की चार माह की बेटी फातिमा और बेटे हसन के शव पानी की टंकी में मिले।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस के अनुसार, घटना के समय आमिर घर पर नहीं था, वह अपनी बड़ी बेटी के साथ घर के पास किसी की गमी में गया था। आमिर की पत्नी पम्मी उर्फ मुस्कान ने उसे फोन कर बताया कि दोनों बच्चे पानी में डूब गए हैं। आमिर ने अपने दोस्त बिलाल को लेकर घर पहुंचा, तो पत्नी पम्मी बेहोश मिली। दोनों बच्चे घर की पहली मंजिल पर कमरे के पास रखी पानी की टंकी में मिले।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आमिर ने बच्चों के शव निकालकर पुलिस को सूचना दिए बगैर अपने पिता के घर कुरैशी मंडी शैरानीपुरा लेकर गया और वहीं के कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस को घटना की सूचना शाम को मिली, इसके बाद पुलिस ने आमिर को अपने साथ थाने ले आई और पूछताछ की। आमिर ने बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए सारे एंगल पर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को कब्र से बच्चों के शव निकाले जाएंगे। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पानी की टंकी में बच्चों के डूबने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। फिलहाल मर्ग कायम कर कार्यवाही की जा रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930