नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में मुखर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार! पुलिस का दावा: बेगम, बादशाह, गुल्लू जल्द होंगे कटघरे में – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में मुखर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार! पुलिस का दावा: बेगम, बादशाह, गुल्लू जल्द होंगे कटघरे में


WhatsApp Icon

26/10/2024 8:21 AM Total Views: 489625

बैतूल/सारणी। थाना सारणी के अंतर्गत बगडोना निवासी रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में सारणी पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस प्रकार अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मृतक के सुसाइड नोट में 10 लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने रविंद्र को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया था और उसकी सामाजिक छवि को धूमिल किया। नामजद आरोपियों में रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक साहू, मोहम्मद नसीम रजा, शमीम रजा, नाजिया बानो, करण सूर्यवंशी और भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह शामिल हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह और शमीम रजा को गिरफ्तार किया। उन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इससे पहले, प्रमोद गुप्ता, दीपक शिवहरे फिर अभिषेक साहू और मोहम्मद नसीम रजा को भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी को लगातार प्रयास करने का निर्देश दिया है। खबर है कि फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 5 हजार कर दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से मामला अब तेजी से मोड़ लेता दिख रहा है, और जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031