नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
परिवार कल्याण कार्यक्रम: अस्थाई गर्भ निरोधक साधनों का प्रशिक्षण सम्पन्न – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

परिवार कल्याण कार्यक्रम: अस्थाई गर्भ निरोधक साधनों का प्रशिक्षण सम्पन्न


WhatsApp Icon

24/10/2024 8:40 PM Total Views: 460671

बैतूल। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आईपीपी-6 प्रशिक्षण केन्द्र में 22 अक्टूबर को कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर और 23 अक्टूबर को एएनएम के लिए नए अस्थाई गर्भ निरोधक साधनों, अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली, का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन एक अस्थाई गर्भ निरोधक साधन है, जिसे हर तीन माह में एक बार लगाया जाता है। दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अंतर सुनिश्चित करने के लिए अंतरा के 5 डोज को नियमित रूप से लेना आवश्यक है। वहीं, छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली है, जिसे प्रारंभिक तीन माह में सप्ताह में दो बार लिया जाना चाहिए और उसके बाद प्रति सप्ताह एक गोली ली जाती है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रशिक्षण का कार्य श्रीमती मधुमाला शुक्ला, प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी, ने किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश परिहार, उप जिला मीडिया अधिकारी श्री महेशराम गुबरेले, एमएंडई श्री मनोज चढ़ोकार और शाखा प्रभारी परिवार कल्याण श्री भगत सिंह उइके उपस्थित रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ और परिवार कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समुदाय में प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31