नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आम आदमी पार्टी का दमदार प्रदर्शन: बैतूल में भाजपा शासन के खिलाफ उठेगी आवाज, शिवाजी चौक बैतूल में सर मुंडवाने का ऐलान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आम आदमी पार्टी का दमदार प्रदर्शन: बैतूल में भाजपा शासन के खिलाफ उठेगी आवाज, शिवाजी चौक बैतूल में सर मुंडवाने का ऐलान


WhatsApp Icon

21/10/2024 12:20 AM Total Views: 461144

सारणी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बैतूल में शिवाजी चौक पर आयोजित होने वाले अपने आगामी विरोध प्रदर्शन की तैयारियों की घोषणा की है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा शासन पर लापरवाही, कानून व्यवस्था में विलंब और कार्रवाई में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इस प्रदर्शन में विशेष रूप से स्वर्गीय रविन्द्र देशमुख और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान, पार्टी के कार्यकर्ता कथित भाजपा नेताओं और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर अपना सर मुंडवाने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही दिखाई है, जबकि वे रंजीत जैसे आरोपित को पकड़ने में असफल रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रंजीत और उसके अन्य साथियो की गिरफ्तारी में मध्य प्रदेश, बैतूल पुलिस की सुस्ती से यह स्पष्ट होता है कि वो एक प्रभावशाली व्यक्ति है और भाजपा के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। आम आदमी पार्टी शासन से पूछेगी कि क्या रंजीत कोई बड़ा गैंगस्टर है, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए नामुमकिन साबित हो रही है, या यह एक सुनियोजित साजिश है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्थानीय निवासियों के बीच इन घटनाक्रमों को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है, और आम आदमी पार्टी के होने वाले प्रदर्शन से यह स्पष्ट है कि वे बैतूल की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने को संकल्पित हैं। इस पूरे मामले में राजनीतिक गतिविधियाँ और भी तेजी पकड़ सकती हैं, जिससे आगामी दिनों में हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

इनका कहना है:-

एकत्रित होकर यह प्रदर्शन जनता की आवाज बनेगा, जिसमें स्थानीय निवासियों को भी शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रबंधन की लापरवाही और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के साथ, आम आदमी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि न्याय की मांग सुनाई दे।

अजय सोनी,
प्रदेश संयुक्त सचिव,
आम आदमी पार्टी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930