नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: भाजपा नेता रवि देशमुख की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा, 6 पेज का सुसाइड नोट मिला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: भाजपा नेता रवि देशमुख की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा, 6 पेज का सुसाइड नोट मिला


WhatsApp Icon

07/10/2024 8:21 PM Total Views: 460991

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पत्रकार रवि देशमुख की आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आत्महत्या करने से पहले एक 6 पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जो अब पुलिस के हाथ लगा है। SDOP रोशन जैन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रवि के शव के पास से यह सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसके कंटेंट की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या की इस घटना को एक महीने पहले आत्महत्या करने वाले रवि के दोस्त अनिल खबसे की आत्महत्या के साथ भी जोड़ा जा रहा है। अनिल ने 10 सितंबर को खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी और उसने भी अपने सुसाइड नोट में कई रसूखदार लोगों के नाम लिखे थे। इस संयोग से यह मामला और भी चौंकाने वाला हो गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रवि ने संभवतः पलंग पर बैठे हुए खुद को गोली मारी। बुलेट उसकी दाहिनी कनपटी से निकलते हुए बाईं कनपटी के ऊपर से बाहर आई, और गोली बेडरूम की खिड़की से होते हुए गली में गिर गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि ने नोट में कई रसूखदारों पर परेशान करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। नोट की गहराई से पड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।

रवि ने अपने नोट में अनिल खबसे के साथ लेन-देन का भी जिक्र किया है और लिखा है कि उसे ‘अनिल खबसे वाला’ पैसा चुकाना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, रवि ने यह भी आरोप लगाया कि उसे एक किराने वाले ने ब्लैकमेल किया और रुपये न देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। इसके अलावा, नोट में दो भाईयों और कुछ भाजपा नेताओं के नाम भी उल्लेखित हैं, जो रवि को परेशान कर रहे थे।

पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और अब इस मामले की जांच में तेज़ी लाई गई है। क्षेत्र में इस मामले को लेकर लोगों में चर्चा जारी है और न्याय की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930