नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
Katni News: पीएम आवास योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में रिश्वत कांड, लोकायुक्त की जांच में फंसे सचिव” – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

Katni News: पीएम आवास योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में रिश्वत कांड, लोकायुक्त की जांच में फंसे सचिव”


WhatsApp Icon

04/10/2024 5:48 PM Total Views: 460986

कटनी। आरोपी सचिव ने पीएम आवास योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि जारी करने के लिए आवेदक से रिश्वत मांगी थी। महपाल चौधरी की शिकायत पर लोकायुक्त की 7 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सचिव को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला रीठी थाना क्षेत्र ग्राम देवरी का है। आवेदक महपाल चौधरी की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त की सात सदस्यीय टीम ने मिलकर दबिश देते हुए आरोपी सुरेंद्र मोहन मिश्रा को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जानकारी के मुताबिक के आरोपी सचिव देवरी ग्राम पंचायत में लंबे वक्त से पदस्थ था। जिसके द्वारा पीएम आवास की अंतिम किस्त और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मिलने वाली 49 हजार की राशि जारी करने के नाम पर पांच हजार मांगे थे। आवेदक महपाल चौधरी ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। उसके बाद आज एसपी के निर्देश पर लोकायुक्त टीआई रेखा प्रजापति अपने 6 सदस्यों के साथ रीठी थाना अंतर्गत एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची, जहां आवेदक से पैसे लेते ग्राम पंचायत देवरी में पदस्थ सुरेंद्र मोहन मिश्रा को पैसे लेते पकड़ लिया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लोकायुक्त टीआई रेखा प्रजापति ने बताया कि रीठी में हमने देवरी के सचिव को पांच हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पीएम आवास की चौथी और अंतिम किस्त और विवाह योजना के पैसे दिलवाने के एवज में पांच हजार मांगे थे। हमने आरोपी 500 सौ के 10 नोटों के साथ पकड़ा है। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930