नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रफ्तार का कहर और सिस्टम की नाकामी: चोपना के पूंजी में भीषण सड़क हादसा, आमडोह के दो युवकों की दर्दनाक मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रफ्तार का कहर और सिस्टम की नाकामी: चोपना के पूंजी में भीषण सड़क हादसा, आमडोह के दो युवकों की दर्दनाक मौत


WhatsApp Icon

17/11/2026 4:45 PM Total Views: 508710

एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, डायल 112 की मदद से अस्पताल ले जाए गए युवक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चोपना। (मध्यप्रदेश वॉइस): चोपना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूंजी में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार का कहर दो नौजवानों की जिंदगी लील गया। एक अनियंत्रित बाइक सड़क से लगभग 50 मीटर दूर स्थित स्वराज भवन से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना ने जहां एक ओर रफ्तार के खतरे को उजागर किया है, वहीं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं (एंबुलेंस) की लचर व्यवस्था की भी पोल खोल दी है, जो हादसे के एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

तेज रफ्तार बनी काल, 50 मीटर दूर छिटक कर भवन से टकराई बाइक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। चोपना क्षेत्र के आमडोह गांव के रहने वाले दो युवक— 20 वर्षीय हृदय मंडल (पिता विकास मंडल) और 19 वर्षीय तनुज (पिता परिमल धारा)— एक ही बाइक पर सवार होकर चोपना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूंजी के समीप बाइक की रफ्तार अत्यधिक तेज होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनियंत्रित होने के बाद बाइक मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर स्वराज भवन की दीवार से जोर से टकराई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सिर पर आई गंभीर चोटें, एक ने मौके पर तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बुरी तरह छिटक कर गिरे। हादसे में हृदय और तनुज दोनों के सिर पर बेहद गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण एक युवक ने घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सिस्टम की घोर लापरवाही: 1 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार 

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। सूचना देने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे वहां मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ‘डायल 112’ टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

आमडोह गांव में पसरा मातम दोनों होनहार और युवा बेटों की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव आमडोह पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मर्ग कायम कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनका कहना है :–

आज सुबह पूंजी में बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक तनुज धारा और हृदय मंडल की मौत हो गई दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

रवि शाक्य, थाना प्रभारी चोपना

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30