नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ग्राम विक्रमपुर में 18 अक्टूबर को होगा विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ग्राम विक्रमपुर में 18 अक्टूबर को होगा विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन


WhatsApp Icon

16/10/2026 9:46 AM Total Views: 490937

बगडोना का सुप्रसिद्ध ‘भवानी जागरण ग्रुप’ बिखेरेगा भक्ति का जादू, नामी भजन गायक-गायिकाएं देंगे प्रस्तुति

बैतूल/सारनी। आगामी 18 अक्टूबर 2026 को ग्राम विक्रमपुर में एक विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बगडोना स्थित सुप्रसिद्ध ‘भवानी जागरण ग्रुप’ द्वारा माता रानी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

पिछले 20 वर्षों से निरंतर धार्मिक आयोजनों में अपनी सेवाएं दे रहा ‘भवानी जागरण ग्रुप’ अपनी भक्तिमय और आकर्षक प्रस्तुतियों के लिए विशेष पहचान रखता है। ग्रुप के संचालक एवं मुख्य गायक श्याम परते के कुशल नेतृत्व में कलाकारों की टीम ग्राम विक्रमपुर में भक्ति की रसधारा बहाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जागरण में प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकार

इस विशाल देवी जागरण में क्षेत्र के जाने-माने गायक और भजन कलाकार श्याम परते: ग्रुप संचालक एवं सिंगर, ममता उइके: सुप्रसिद्ध सिंगर, शिवम इरपाचे: सिंगर, शिवानी इवने: भजन गायिका, राधे सोलंकी: भजन गायक अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 18 अक्टूबर को ग्राम विक्रमपुर में आयोजित होने वाले इस विशाल देवी जागरण को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031