नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा: सारणी और मुलताई क्षेत्र में जुआ फड़ों पर दबिश, 13 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 27 हजार से अधिक नगदी जब्त – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा: सारणी और मुलताई क्षेत्र में जुआ फड़ों पर दबिश, 13 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 27 हजार से अधिक नगदी जब्त


WhatsApp Icon

15/09/2026 11:01 PM Total Views: 473862

बैतूल/सारणी। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए बैतूल पुलिस ने सघन अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के कड़े निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फड़ों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 13 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा गया, जिनके कब्जे से ताश की गड्डियां और 27 हजार 865 रुपये की नगद राशि जब्त की गई है।

पहली कार्रवाई: 

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मंदिर के पास टपरी में चल रहा था जुआ, 6 धराए 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम को 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नेहरू वार्ड मुलताई स्थित नागदेव मंदिर के पास बनी एक टपरी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से छह आरोपियों धनराज पिता डोंगा प्रजापति (40 वर्ष, महावीर वार्ड, मुलताई), गोविंद उर्फ गुड्डू पिता प्रहलाद साहू (35 वर्ष, नेहरू वार्ड, मुलताई), सुरेन्द्र पिता हरि विश्वकर्मा (36 वर्ष, महावीर वार्ड, मुलताई), नरेन्द्र पिता हरि विश्वकर्मा (38 वर्ष, महावीर वार्ड, मुलताई), ऋषि पिता जुगल साहू (35 वर्ष, महावीर वार्ड, मुलताई), आसिफ पिता मो. अव्वास सिंघानिया (48 वर्ष, पटेल वार्ड, मुलताई) को ताश के पत्तों पर दांव लगाते रंगे हाथों पकड़ा।

तलाशी लेने पर आरोपियों और फड़ से 1,225 रुपये नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 770/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। सभी को विधिवत नोटिस तामील कराकर न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल, प्र.आर. गजराज सिंह, आरक्षक विवेक, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंश अहिरवार, सेवाराम पवार, गोपाल परिहार और अरविंद पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

दूसरी कार्रवाई: 

बगडोना पेट्रोल पंप के पीछे देर रात छापा, 26 हजार से अधिक नगदी बरामद 

जिले में जुआरियों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए सारणी पुलिस ने 15 सितंबर 2026 की देर रात (लगभग 01:15 बजे) बगडोना स्थित सपरा पेट्रोल पंप के पीछे संचालित एक बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में दबिश देकर 7 जुआरियों दीपक पिता महंगू पवार (41 वर्ष, शोभापुर), पिन्टू पिता श्याम मालवीय (48 वर्ष, बगडोना), सुनील पिता फूलचंद मोहबे (35 वर्ष, बगडोना), राकेश पिता भैयालाल आहके (36 वर्ष, बगडोना), शमशेर खान पिता शरीफ खान (43 वर्ष, शोभापुर), सलीम पिता गफ्फार मियाँ (52 वर्ष, बगडोना), मोन्टी पिता गनाराम भलावी (41 वर्ष, शोभापुर) को रंगे हाथ दबोचा।

पुलिस ने फड़ से ताश के 52 पत्ते और 26,640 रुपये नगद जब्त किए। थाना सारणी में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 330/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस दबिश में निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उइके, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, आरक्षक रविमोहन, राकेश करपे तथा सैनिक सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह धरपकड़ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930