नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
WCL की तवा-02 खदान में हथियारों के बल पर चोरी: पुलिस ने शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश, 80 हजार के केबल के साथ 3 गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

WCL की तवा-02 खदान में हथियारों के बल पर चोरी: पुलिस ने शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश, 80 हजार के केबल के साथ 3 गिरफ्तार


WhatsApp Icon

25/08/2026 11:11 PM Total Views: 489685

सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा-02 खदान में हथियारों के बल पर घुसकर कॉपर केबल और कीमती विद्युत सामग्री चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सारनी थाना और पाथाखेड़ा चौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके पास से लगभग 80 हजार रुपये कीमत का कॉपर केबल बरामद हुआ है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

24 अगस्त 2026 को WCL पाथाखेड़ा में पदस्थ 47 वर्षीय सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक (ASI) गिरिधर डांगे ने सारनी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के मुताबिक, 20 अगस्त से 22 अगस्त 2026 की दरमियानी रात तवा-02 खदान परिसर में 4-5 अज्ञात नकाबपोश बदमाश बाउंड्री वॉल कूदकर दाखिल हुए थे। आरोपियों के हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा जैसे धारदार हथियार थे। इन बदमाशों ने खदान के मेन गेट के पास स्थित हॉल में धावा बोला और वहां लगी करीब 35-40 फीट कॉपर केबल काट ली। इसके साथ ही हॉल के अंदर रखी अन्य कीमती विद्युत सामग्री भी चुरा कर फरार हो गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज और पुलिस एक्शन

रिपोर्ट के आधार पर सारनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(A) में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता और खदान की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकरण में धारा 112(2) BNS का भी इजाफा किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

चोरी के तार छतरपुर गांव से जुड़े, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और पतारसी के आधार पर छतरपुर (थाना सारनी) निवासी संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दीपक उर्फ दीपू (पिता कृष्णा आहके), उम्र 27 वर्ष, हरिशंकर उर्फ टक्कल (पिता जंगल सरयाम), उम्र 30 वर्ष, सुमरलाल (पिता मनोहर परते), उम्र 33 वर्ष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 60 फीट कॉपर केबल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80,000 रुपये आंकी गई है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका

खदान जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस बड़ी चोरी की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयपाल इनवाती** (थाना प्रभारी, सारनी), उप-निरीक्षक मनोज उईके (चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा), प्रधान आरक्षक: मनोज डेहरिया, ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक: राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू, सैनिक: सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031