नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रील का ऐसा जुनून! कार पर बनवाए 3400 किस के निशान, 55 लाख व्यूज के बाद कटा ₹5,500 चालान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रील का ऐसा जुनून! कार पर बनवाए 3400 किस के निशान, 55 लाख व्यूज के बाद कटा ₹5,500 चालान


WhatsApp Icon

24/08/2026 11:33 PM Total Views: 489789

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर रील को वायरल करने के चक्कर में ग्वालियर के एक युवक ने अपनी कार को ही वीडियो का हिस्सा बना दिया। उसकी महिला दोस्त ने कार की बॉडी पर करीब 3400 बार किस कर लिपस्टिक के निशान बना दिए। इसके बाद युवक ने कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। रील को एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज मिले। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती नजर आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की और 5500 रुपये का चालान काट दिया। यातायात पुलिस के अनुसार, कार नंबर MP07 CC 9452 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की तलाश शुरू की और उसका पता ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया और उसके मालिक आदित्य सिकरवार को पूछताछ के लिए बुलाया।

पुलिस पूछताछ में आदित्य ने बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसकी महिला मित्र ने बनाए थे। कार खड़ी थी और उसकी बॉडी पर करीब 3400 किस किए गए। इस पूरी प्रक्रिया में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। इसके बाद कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। युवक के मुताबिक, उसका मकसद सोशल मीडिया पर अलग तरह की रील बनाना और उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना था। रील वायरल भी हुई और करीब 55 लाख व्यूज मिल गए।
पुलिस के अनुसार, आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद उसने थाने में कार की बॉडी पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5500 रुपये का चालान किया। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रील या वीडियो के लिए सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन न करें। मोटर व्हीकल एक्ट का पालन करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031