नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: गौसेवा कर लौट रहे बजरंग दल पदाधिकारियों पर हमला, काशिफ अंसारी सहित 4 पर FIR दर्ज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: गौसेवा कर लौट रहे बजरंग दल पदाधिकारियों पर हमला, काशिफ अंसारी सहित 4 पर FIR दर्ज


WhatsApp Icon

18/08/2026 12:55 PM Total Views: 489439

वीडियो बना रहे युवक के साथ भी मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, शराब के नशे में थें बदमाश फरियादी ने बलवा लगाने कि मांग

सारनी। नगर के बगडोना क्षेत्र में रविवार 16 अगस्त 2026 की रात 11:25 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में काशिफ अंसारी सहित 4 लोगों के खिलाफ सारनी थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में अन्य छह अज्ञात लोगों द्वारा भी मारपीट करने की जानकारी प्रताड़ित युवक द्वारा दी जा रही है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि फरियादी प्रदीप राठौर, उम्र 26 साल, निवासी शोभापुर कालोनी पाथाखेड़ा ने अपने साथियों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रदीप राठौर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह गोरक्षा प्रमुख हैं। उनके साथ दीपक सूर्यवंशी जो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष हैं, गौतम माहोरे और लक्ष्मीकांत पांडे भी थे। फरियादी ने बताया कि रात करीब 11:25 बजे वह बगडोना स्थित हीरो शोरूम के पास मेन रोड पर गाय का इलाज करके पंजाब बेकरी से पानी लेने गया था। दुकान बंद होने के कारण वह वापस लौटा। इसी दौरान रोड के दूसरी तरफ उसे दीपक सूर्यवंशी और गौतम माहोरे मिल गए। वह उनसे बात करने लगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस तरह हुई बजरंग दल के पदाधिकारी के साथ मारपीट

इसी बीच काशिफ अंसारी अपने साथियों सतोष पाल, प्रतीक जावरे और कुलदीप पाल के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि काशिफ और उसके साथियों ने दीपक सूर्यवंशी को गंदी-गंदी गाली देना शुरू कर दिया। जब प्रदीप राठौर ने गाली देने से मना किया तो सभी ने उस पर हमला कर दिया। काशिफ अंसारी और उसके साथियों ने प्रदीप राठौर के साथ मुक्के और थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान गौतम माहोरे जब मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में गौतम माहोरे के चेहरे, नाक के दाहिने तरफ और गर्दन के पीछे चोट आई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जान से मारने की धमकी

मारपीट के दौरान आरोपियों ने कहा कि तुमसे जो बने सो कर लेना, थाने में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे। घटना को दीपक सूर्यवंशी ने देखा और इसकी जानकारी लक्ष्मीकांत पांडे को दी। इसके बाद सभी ने मिलकर सारनी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर काशिफ अंसारी, सतोष पाल, प्रतीक जावरे और कुलदीप पाल के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031