नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेलोण्ड घाट पर लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल और हथियार बरामद – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेलोण्ड घाट पर लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल और हथियार बरामद


WhatsApp Icon

28/06/2026 11:01 AM Total Views: 461185

बैतूल/सारणी। सारणी थाना क्षेत्र के बेलोण्ड घाट पर राहगीरों को रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाले अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज कुछ दिनों के भीतर ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गए मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक चाकू भी बरामद किया गया है।

क्या थी घटना?

मामले के अनुसार, फरियादी फरहान अंसारी (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 19, गांधी नगर पाथाखेड़ा ने 26 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरहान ने बताया कि 22 जून की रात वह अपने दोस्त सागर नागले और प्रेम गुजरे के साथ मोटरसाइकिल से मुलताई में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बेलोण्ड घाट के पास पहुंचे, 02 मोटरसाइकिलों पर सवार 5 अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने फरियादी और उसके दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की और जबरन 4800 रुपये नकद व तीन मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे और एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी की पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जाल बिछाया और 27 जून को वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों रविन्द्र उर्फ भोला पिता संतोष कवडे उम्र 21 साल निवासी खखराधाना थाना सारणी, अमन पिता संतोष कवडे उम्र 24 साल निवासी खखराधाना थाना सारणी, आकाश पिता सुनील सलाम उम्र 20 साल निवासी देशावाड़ी थाना शाहपुर, राहुल उइके पिता मुन्ना उइके उम्र 20 साल निवासी जाजबोडी थाना सारणी, विजेंद्र उर्फ विक्की पिता चरण सिंग नर्रे निवासी मेहकार थाना रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीनों मोबाइल, लूट में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय, बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस अंधे लूट की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया। ऑपरेशन में उप निरीक्षक सुनील गौर, सहायक उप निरीक्षक अनिल मौर्य, प्रधान आरक्षक किशनलाल सेलू, आरक्षक मोहित भाटी, अजय ज्ञाश्वनशी, मोनू उईके, सुभाष मंडलोई और रविमोहन शर्मा की भूमिका विशेष रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930