नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गर्मी की आहट के साथ अघोषित बिजली कटौती का कहर: व्यापार और किसानी दोनों बेहाल, जिम्मेदार मौन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गर्मी की आहट के साथ अघोषित बिजली कटौती का कहर: व्यापार और किसानी दोनों बेहाल, जिम्मेदार मौन


WhatsApp Icon

23/03/2026 9:44 AM Total Views: 461371

सारनी। गर्मी के मौसम ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है कि सारनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती का पुराना सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हो रही इस अघोषित कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र बगडोना से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक, हर कोई बिजली विभाग की इस लचर व्यवस्था का खामियाजा भुगत रहा है।

बगडोना में व्यापार पर भारी असर

सारनी का बगडोना क्षेत्र, जिसे इलाके की व्यावसायिक धुरी माना जाता है, इन दिनों बिजली संकट की सबसे गहरी मार झेल रहा है। सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार, तीन से चार घंटे तक लगातार बिजली गुल रहने की स्थिति बन गई है। व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटने से दुकानों का कामकाज पूरी तरह ठप हो जाता है। इलेक्ट्रॉनिक मशीनों पर निर्भर व्यापार रुक जाते हैं। बिजली न होने से दुकानों के फ्रिज बंद पड़े रहते हैं, जिससे आइसक्रीम और अन्य ठंडे उत्पाद पिघल कर खराब हो रहे हैं। इस कारण व्यापारियों को रोजाना भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राहकों को भी बिना काम कराए खाली हाथ लौटना पड़ता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खेतों में सूख रही फसलें, किसान बेहाल

बिजली संकट की यह आंच सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी इसने हाहाकार मचा दिया है। वर्तमान में गेहूं और अन्य रबी फसलों की सिंचाई का बेहद अहम समय चल रहा है। लेकिन बार-बार बिजली जाने के कारण खेतों में लगे मोटर पंप शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों और किसानों की शिकायत है कि दिन तो दिन, रात के समय भी लंबे अंतराल तक बिजली काट दी जाती है। इस वजह से किसानों को खेतों में पानी देने के लिए रात-रात भर रतजगा कर बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अधिकारियों की लापरवाही: फोन बंद, जवाब गोल-मोल

इस पूरी समस्या का सबसे निराशाजनक पहलू बिजली विभाग के अधिकारियों का रवैया है। जब नागरिक या व्यापारी बिजली कटौती का कारण जानने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं, तो वे अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं।अगर किसी तरह बात हो भी जाए, तो कोई स्पष्ट कारण बताने के बजाय गोल-मोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। विभाग की इस कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है।

स्थायी समाधान की मांग

गर्मी के बढ़ते पारे के साथ बिजली की इस लुकाछिपी ने लोगों की चिंताएं दोगुनी कर दी हैं। क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से सख्त मांग की है कि इस अघोषित बिजली कटौती की समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि शहर और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को इस भीषण परेशानी से राहत मिल सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930