नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘जल आवर्धन योजना’ पर आप का हल्ला बोल; वार्ड 10 में जन संवाद, नल कनेक्शन राशि पूर्ण माफ करने की उठी मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘जल आवर्धन योजना’ पर आप का हल्ला बोल; वार्ड 10 में जन संवाद, नल कनेक्शन राशि पूर्ण माफ करने की उठी मांग


WhatsApp Icon

08/01/2026 9:34 AM Total Views: 460473

​​सारनी। आम आदमी पार्टी (आप) ने सारनी में जल आवर्धन योजना के तहत थोपे जा रहे भारी-भरकम करों के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। ‘मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान’ के तहत पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद और हस्ताक्षर अभियान का 12वां चरण वार्ड क्रमांक 10 (तिलक वार्ड) में संपन्न हुआ। यहाँ पार्टी ने स्पष्ट मांग रखी कि नल कनेक्शन की राशि पूर्ण रूप से माफ की जाए और मासिक जल कर आधा किया जाए।

बीजेपी सरकार के प्रस्ताव को बताया ‘जन विरोधी’

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए प्रदेश की बीजेपी सरकार और स्थानीय नगरपालिका प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 3 नवंबर से लगातार चल रहा यह अभियान जनता की आवाज बन चुका है। अजय सोनी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद सारनी, बीजेपी सरकार के इशारे पर किस्तों का हवाला देकर जनता से अवैध वसूली की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसे जनता के साथ छल और गुमराह करने वाला कदम बताते हुए कहा कि क्षेत्र की जमीनी हकीकत और आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय पूरी तरह निंदनीय है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

विधायक और परिषद के दावों में विरोधाभास: जनता परेशान

जन संवाद के दौरान वार्डवासियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए आर्थिक तंगी का हवाला दिया। लोगों ने बताया कि स्थानीय विधायक ने जन चौपाल में 1700 रुपये कनेक्शन राशि माफ करने की बात कही थी, लेकिन नगरपालिका परिषद में घरेलू नल कनेक्शन के लिए 2300 रुपये का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी ने इसे जनता को दिया गया “लॉलीपॉप” करार दिया है। वार्डवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे न तो 2300 रुपये कनेक्शन चार्ज देने में सक्षम हैं और न ही बढ़ाई गई मासिक दर भरने में। जनता का स्पष्ट आदेश है कि यह राशि पूर्णतः माफ की जाए।

36 वार्डों तक जाएगा आंदोलन: रमेश भूमरकर

पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह जन संवाद कार्यक्रम महज शुरुआत है और इसे शहर के सभी 36 वार्डों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजय सोनी के नेतृत्व में यह कारवां तब तक नहीं रुकेगा, जब तक नल कनेक्शन राशि का प्रस्ताव निरस्त नहीं होता और मासिक शुल्क में जनता को राहत नहीं मिलती। उन्होंने वार्डवासियों की जागरूकता और हक की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ नेताओं ने उठाए सवाल

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर पचौरिया और सुरेश जावलकर ने भी बीजेपी की ‘त्रिपल इंजन’ सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधा ‘पानी’ को लेकर जनता को परेशान किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान अनिल पवार, प्रीतम भूमरकर, थब्बीराम डोंगरे, अजय सरनकर, संजय खातरकर सहित महिला नेत्री श्रीमती शांति पाल, सुमन कुरानिया, दुर्गा बाथम और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31