नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अतिक्रमण का ‘आलीशान’ खेल: टिन शेड से शुरू होकर सड़क पर तना मकान, स्कूल बसों का निकलना हुआ दूभर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अतिक्रमण का ‘आलीशान’ खेल: टिन शेड से शुरू होकर सड़क पर तना मकान, स्कूल बसों का निकलना हुआ दूभर


WhatsApp Icon

11/12/2025 12:49 AM Total Views: 421100

मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जा और पटवारी की चुप्पी पर सवाल? ट्रैक्टर खड़ा कर रोका जा रहा स्कूल का रास्ता

बैतूल/सारणी। नगर के वार्ड क्रमांक- 01 स्थित प्रमुख शिक्षण संस्थान सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास अमला सारणी मुख्य मार्ग पर पसरा अतिक्रमण अब केवल यातायात की समस्या नहीं, बल्कि स्कूली छात्रों और बस चालकों के लिए एक बड़ा सरदर्द बन चुका है। शासकीय भूमि पर बेखौफ होकर किए गए पक्के निर्माण और सड़क पर खड़े वाहनों ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

स्कूली बसों के लिए बना ‘चक्रव्यूह’

सेंट फ्रांसिस स्कूल, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र अध्ययनरत हैं, उन्हें लाने और ले जाने के लिए रोजाना 8 से 10 बड़ी बसें संचालित होती हैं। छुट्टी के वक्त जब ये बसें स्कूल से बाहर निकलती हैं, तो मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण के कारण चालकों के पसीने छूट जाते हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि एक सामान्य टर्न लेने के लिए भारी-भरकम स्कूल बस को दो से तीन बार आगे-पीछे (रिवर्स) करना पड़ता है। इस दौरान मासूम बच्चों की सुरक्षा हमेशा जोखिम में रहती है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिखाई जा रही दबंगई

मामला केवल पक्के मकान तक सीमित नहीं है। अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सड़क के बचे-कुचे हिस्से पर अपना ट्रैक्टर खड़ा करना शुरू कर दिया है। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने के बाद अब सार्वजनिक मार्ग को निजी जागीर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे स्कूल बसों के लिए जगह और भी संकरी हो गई है।

पटवारी की भूमिका पर गंभीर सवाल: टिन शेड से कैसे बना आलीशान महल?

वार्ड के जागरूक नागरिकों का आरोप है कि यह अतिक्रमण रातों-रात नहीं हुआ। इसकी शुरुआत एक छोटे से टिन शेड (Tin Shed) से हुई थी। स्थानीय लोगों ने समय रहते पटवारी और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। लेकिन, पटवारी द्वारा कोई हस्तक्षेप न करना और फाइलों को ठंडे बस्ते में डालना कई संदेह पैदा करता है।

प्रशासन की इसी अनदेखी का नतीजा है कि आज उस टिन शेड की जगह शासकीय भूमि पर एक ‘आलीशान मकान’ तन कर खड़ा हो गया है। जनता सवाल पूछ रही है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

प्रशासन से सीधी मांग

वार्डवासियों और स्कूल प्रबंधन की मांग है कि मुख्य मार्ग पर हुए इस अवैध निर्माण की तत्काल नपती की जाए और अतिक्रमण को ध्वस्त कर रास्ता साफ कराया जाए। यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बच्चों की सुरक्षा और यातायात सुगमता के लिए उग्र आंदोलन किया जा सकता है।

इनका कहना है:—

  • आपके द्वारा जानकारी मिली है। वार्ड क्रमांक 1 मोरडोंगरी रोड के मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जो एक टीन शेड से आज आलीशान मकान में तब्दील हो रहा है। इसकी जांच कर रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई हेतु आगे प्रेषित करूंगा। ताकि अवैध रूप से राजस्व की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई हो सके। 

परसराम इवने, पटवारी सारणी, तहसील घोडोंगरी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930