नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रामेश्वरम मंदिर में शरद पूर्णिमा पर सामूहिक साधना और दीप महायज्ञ, गायत्री परिवार करेगा विश्व कल्याण के लिए प्रयास – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रामेश्वरम मंदिर में शरद पूर्णिमा पर सामूहिक साधना और दीप महायज्ञ, गायत्री परिवार करेगा विश्व कल्याण के लिए प्रयास

file photo


WhatsApp Icon

06/10/2025 8:55 PM Total Views: 463090

सारणी। मंगलवार 7 अक्टूबर को सारणी के रामेश्वरम मंदिर, वार्ड नंबर 3 पाटाखेड़ा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक साधना एवं दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार सारणी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साधना और ध्यान के माध्यम से भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रेरित करना है।

गुरुदेव के आंदोलनों से प्रेरणा

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के 07 आंदोलनों में से एक साधना आंदोलन, आगामी वर्ष 2026 में शांतिकुंज हरिद्वार में स्थापित अखंड दीपक एवं वंदनीय माता के जन्म शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर है। सारणी के गायत्री परिजनों ने बताया कि गुरुदेव की प्रेरणा से ही यह कार्य किया जा रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नवीन साधकों और युवाओं को प्रेरित करने का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन साधकों और युवाओं को साधना, ध्यान, भौतिक-आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रेरित करना है। वर्तमान के तकनीकी युग में गुरुदेव के द्वारा लिखे गए 3200 साहित्य के अध्ययन के माध्यम से स्वाध्याय के क्रम को पुनर्जीवित करने एवं गुरु भक्ति, गुरु शक्ति से ओतप्रोत होने का भी प्रयास किया जाएगा।

विश्व कल्याण के लिए प्रयास

गायत्री परिवार का कहना है कि यह प्रयास सभी आत्मीय भाइयों और बहनों द्वारा मिलकर किया जा रहा है, जिसमें सभी धर्म-संप्रदाय एवं सभी उम्र के परिजन उपस्थित होंगे और मानव कल्याण हेतु प्रयास करेंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930