नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
धूमधाम से मना सारनी का नगर गौरव दिवस, प्रतिभाओं का किया सम्मान, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

धूमधाम से मना सारनी का नगर गौरव दिवस, प्रतिभाओं का किया सम्मान, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम


WhatsApp Icon

06/10/2025 8:47 PM Total Views: 386623

सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर को मंगल भवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए नपा ने किया सम्मानित, अध्यक्ष बोले नगर का गौरव बना रहेगा।

सारनी। सारनी नगर के गौरव दिवस का आयोजन 6 अक्टूबर को किया गया। नगरीय क्षेत्र में प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को गौरव दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी ने मगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

सारनी का गौरव दिवस 6 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसी दिन से सारनी में प्रथम बार पॉवर प्लांट की स्थापना हुई थी। इसके बाद से देश के नक्शे पर सारनी शहर का नाम आया था। नगर पालिका द्वारा गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगल भवन में कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। इस मौके पर रूप में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, जगदीश आहूजा, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, ज्योति नागले, संगीता मनीष घोटे, योगेश बर्डे, शिवकली बबलू नर्रे, गणेश महस्की, गोलू राजपूत, दीपक सिनोटिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल, परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सरस्वती एवं कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद नगर पालिका को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने वालों का सम्मान किया गया। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन से स्वप्रेरणा लेकर वार्डों में स्वच्छता करने वाले बलिराम लोखंडे एवं ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल का नगर पालिका ने मंच से सम्मानित किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि सारनी का इतिहास गौरशाली रहा है। आगामी समय में भी नगर में विभिन्न विकास के कार्य होंगे। 660 मेगावाट की नई इकाई, नई खदानें और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ यहां का सार्वांगीण विकास होगा। नगर पालिका भी इसमें कीई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, किया पुरस्कृत

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वच्छता को लेकर नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों एवं सहायता करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं को मंच से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कालीमाई व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश हारोडे, पी.जे. शर्मा, मोहन मोरे, संजीत चौधरी, शगीर कुरैशी, जयश्री डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930