नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल पुलिस की कड़े कदम: ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि ! – वीरेंद्र जैन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल पुलिस की कड़े कदम: ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि ! – वीरेंद्र जैन


WhatsApp Icon

05/10/2025 8:01 PM Total Views: 463105

बैतूल। जिले में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, बैतूल पुलिस ने संदिग्ध ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने का अभियान शुरू किया है। हाल ही में सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से सामने आई उन खबरों के बाद, जिनमें इस कफ सिरप के सेवन से छिंदवाड़ा, परासिया और बैतूल क्षेत्र में कुछ बच्चों की मृत्यु की आशंका जताई गई थी, पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने तत्काल प्रभाव से सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मेडिकल दुकानों का सघन निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या संदिग्ध दवाओं की बिक्री को रोके जाने हेतु कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आमला और बोडखी क्षेत्र में हुई जांच:

इन निर्देशों के अनुपालन में, थाना आमला प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित पवार, प्रआर 292 बसंत उईके और प्रआर 139 कमल पासें की टीम ने आमला और बोडखी क्षेत्रों में संचालित मेडिकल दुकानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, दुकानदारों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्हें विशेष रूप से ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप का कोई भी स्टॉक न रखने और किसी भी परिस्थिति में इस दवा को आमजन को न बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

मेडिकल दुकानदारों को सख्त चेतावनी:

निरीक्षण के दौरान, दुकानदारों को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है, जिसमें मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और किसी भी संदिग्ध या प्रतिबंधित औषधि की बिक्री से बाज आएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी मेडिकल दुकान पर ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप अथवा अन्य संदेहास्पद औषधि पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से भी अपील:

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से भी इस मामले में सहयोग की अपील की है। उन्होंने सलाह दी है कि वे अपने बच्चों को कोई भी सिरप या दवा देने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। साथ ही, यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध औषधि की बिक्री की सूचना मिलती है, तो वे तत्काल इसकी जानकारी पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930