नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
चोपना में खुलेगी राइस मिल, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर उपज बेचने का अवसर, कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

चोपना में खुलेगी राइस मिल, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर उपज बेचने का अवसर, कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित


WhatsApp Icon

02/10/2025 11:20 AM Total Views: 463107

सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के चोपना क्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्राथमिक कृषि साख समिति चोपना की आमसभा में बुधवार को किसानों की सुविधा और स्थानीय स्तर पर धान प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए चोपना में राइस मिल स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज स्थानीय स्तर पर बेचने और प्रसंस्करण की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और परिवहन लागत में बचत होगी। साथ ही, इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कई किसान हितैषी प्रस्ताव पारित

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राथमिक कृषि साख समिति चोपना की आमसभा में वर्ष 2025-26 के लिए कई महत्वपूर्ण किसान हितैषी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें चोपना में एक नया बैंक खोलने का प्रस्ताव प्रमुख था, जिसे क्षेत्र में बैंक की आवश्यकता को देखते हुए रखा गया। इसके अतिरिक्त, खाद्य सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और ऋण राशि की सीमा बढ़ाने की मांग भी उठाई गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

किसानों के सुझावों पर भी हुई चर्चा

किसानों ने प्रति हेक्टेयर धान उपज की गणना 100 क्विंटल किए जाने का सुझाव दिया। आंधी-धूल से खराब हुई धान का बीमा सभी किसानों को मिले, इसके लिए सर्वसम्मति से बीमा दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। देहरी आमढाना में धान उपार्जन का कार्य स्थानीय साख सहकारी समिति चोपना को देने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

बाहर के उपार्जन पर रोक लगाने की मांग

आमसभा में बाहर के उपार्जन को रोकने की मांग भी रखी गई। वर्ष 2024-25 में खराब बारदाने पर काटी गई राशि को समिति को वापस लौटाने का प्रस्ताव भी किया गया।

नूतन डंगा में एक नया वेयरहाउस और खाद गोदाम बनाने की आवश्यकता जताई गई, जबकि हीरापुर, झोली में नया खाद केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया।

समिति के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि

समिति चोपना के लिए पूंजी वेयरहाउस की बाउंड्री वॉल निर्माण और 10 हजार एमटी क्षमता वाला नया गोदाम बनाने पर भी चर्चा हुई। अंत में, समिति के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी आमसभा में पारित किया गया।

प्राथमिक कृषि साख समिति चोपना के इन फैसलों से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930