नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शताब्दी वर्ष पर आज नगर कि महर्षि वाल्मीकि बस्ती से निकलेगा संघ का भव्य पथ संचलन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शताब्दी वर्ष पर आज नगर कि महर्षि वाल्मीकि बस्ती से निकलेगा संघ का भव्य पथ संचलन


WhatsApp Icon

30/09/2025 4:19 PM Total Views: 463111

सारनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी संघ शताब्दी वर्ष मना रहा हैं इसी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयदशमी उत्सव पर्व विधुत नगरी सारनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुधवार को पथ संचलन का आयोजन करने जा रहा हैं। इसमें संघ से जुड़ी शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल होंगे। जिसकी भव्य तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

डफली दल और घोष यंत्रों की टीमों को भी तैयार किया जा रहा हैं। संघ परिवार के दायित्वान कार्यकताओं ने बताया कि हर वर्ष दशहरे के मौके पर देशभर में पथ संचलन निकाले जाते हैं। इस बार शहर में भी एक भव्य आयोजन होगा। 1 अक्टूबर बुधवार को शाम 4 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 में स्थित शाखा ग्राउंड से पथ संचलन का भव्य-दिव्य शुभारंभ होगा। संघ परिवार के लोगों ने बताया कि पथ संचलन नगर के महर्षि वाल्मीकि बस्ती होते हुए, निकलेंगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को भगत सिंह बस्ती एवं पाथाखेड़ा में भी भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा जानकारी अनुसार, स्वयंसेवक गणवेश में अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च करेंगे और इसमें घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित भी किया जा रहा हैं। पिछले दिनों से शाखाओं में अभ्यास सत्र चल रहे हैं। टीमें सफल पथ संचलन को लेकर लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं। आयोजन समिति का कहना कि इस बार पथ संचलन पहले से ज्यादा प्रभावी और आकर्षक होगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस बार अलग-अलग बस्तियां में निकाला जा रहा हैं पथ संचलन

इस बार पथ संचलन को भव्य बनाने के लिए स्वयं सेवक द्वारा नगर की अलग-अलग बस्तियों में पथ संचलन निकाला जा रहा हैं जो लोगों को जागरूक करने के लिए एवं हिंदुत्व की भावना बढ़ाने के लिए संघ द्वारा किया जा रहा हैं जिसकी शुरुआत 1 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि बस्ती से कि जा रही हैं, वही 5 अक्टूबर को नगर की भगत सिंह बस्ती एवं पाथाखेड़ा की अन्य बस्तियों से पथ संचलन निकालने कि तैयार पूर्ण हो चुकी हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930