नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में भारी बारिश का असर: स्टेडियम में सभी सांस्कृतिक आयोजन स्थगित, मौसम साफ होने पर होंगे पुनः आयोजित – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में भारी बारिश का असर: स्टेडियम में सभी सांस्कृतिक आयोजन स्थगित, मौसम साफ होने पर होंगे पुनः आयोजित


WhatsApp Icon

30/09/2025 1:38 AM Total Views: 463106

सारनी। लगातार हो रही भारी बारिश ने सारनी के स्टेडियम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विराम लगा दिया है। अतिवृष्टि के कारण स्टेडियम का ग्राउंड अत्यंत खराब स्थिति में पहुँच गया है, जिसके चलते आगामी सभी सांस्कृतिक आयोजनों को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सांस्कृतिक सचिव, नरेश पनवार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बारिश की निरंतरता और ग्राउंड की दयनीय स्थिति को देखते हुए, 28 सितंबर से शुरू होने वाले सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राउंड में जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर है कि फिलहाल किसी भी कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

श्री पनवार ने कहा कि बारिश की संभावनाओं को देखते हुए और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता और स्टेडियम का ग्राउंड कार्यक्रम योग्य स्थिति में नहीं आ जाता, तब तक सभी सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही मौसम साफ होगा और ग्राउंड की स्थिति में सुधार होगा, सभी स्थगित किए गए कार्यक्रमों को पुनः आयोजित करने की योजना बनाई जाएगी। आयोजक समिति मौसम के अपडेट पर लगातार नजर रखे हुए है और कार्यक्रम के पुनः आरम्भ की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

इस स्थगन से नगरवासी एवं आस–पास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में काफी निराशा दिखाई दे रही है। जो इन सांस्कृतिक आयोजनों का इस वर्ष बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन सभी आयोजक और प्रतिभागी मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि कार्यक्रमों का सुरक्षित और सफल आयोजन हो सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930