नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज ने श्रद्धांजलि में दिया हरित संदेश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज ने श्रद्धांजलि में दिया हरित संदेश


WhatsApp Icon

23/09/2025 10:27 PM Total Views: 389090

स्व. श्रीमती ममता धोटे को समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

फलदार वृक्ष भेंट कर स्वर्गीय आत्मा को दी अनूठी श्रद्धांजली

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सारनी। क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन सारनी द्वारा समाज की दिवंगत सदस्य स्व. श्रीमती ममता धोटे के स्मृति स्थल पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज ने परंपरागत पुष्पांजलि के साथ-साथ फलदार वृक्ष भेंट कर एक अनूठा और प्रेरक संदेश दिया कि जीवन भले समाप्त हो जाए, पर हरित स्मृति और सद्गुण सदैव जीवित रहते हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कार्यक्रम में समाज संगठन के पदाधिकारियों ने स्व. ममता धोटे के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि –

दिवंगत आत्मा भले ही भौतिक रूप में हमारे बीच नहीं हैं, किन्तु उनके द्वारा स्थापित आदर्श और पारिवारिक मूल्यों का प्रकाश हमारे समाज को सदैव दिशा देता रहेगा।

संगठन के अध्यक्ष विजय पड़लक एवं सचिव सुनील काले पूर्व अध्यक्ष माणिक धोटे, यादोराव धोटे, डीडी देशमुख, मनीष धोटे,राजेश खोबरे,विनोद झरबडे,योगेश वागद्रे,समाज के अन्य लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर उन्हें यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930